ताजा-खबरें

पटना के इस शख्स पर बना डूडल जिसने यूरोप में शैम्पू और भारतीय खाने को दिलाई पहचान

बिजनेसमैन, डॉक्टर, ट्रैवलर एंग्लो इंडियन शेक दीन मोहम्मद पर आज गूगल ने अपना डूडल बनाया है। मोहम्मद का जन्म जनवरी 1759 में पटना में हुआ था। 1794 में आज ही के दिन उन्होंने इंग्लैंड में पहली अंग्रेजी किताब को प्रकाशित किया। भारत और इंग्लैंड के बीच रिश्ते बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके पिता ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे। जब शेक दीन मोहम्मद 10 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उन्हें कैप्टन गॉडफ्रे इवान बेकर के विंग में शामिल कर लिया गया। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल रेजिमेंट के सैनिक रहे।

 

मोहम्मद ने भारतीय खानपान और नाम को यूरोप में फैलाया। इसी कारण उन्हें पश्चिम दुनिया के गैर-यूरोपीय प्रवासी लोगों की सूची में सबसे महत्वपूर्ण शख्सियतों में से एक माना जाता है। 1782 में इंग्लैंड जाने के बाद शेक दीन मोहम्मद ने 1810 में ‘Hindoostane Coffee House’ के नाम से भारतीय रेस्तरां खोला, लेकिन वह दो साल के अंदर ही बंद करना पड़ा। यह रेस्तरां ब्रिटेन में किसी भी एशियाई द्वारा खोला गया पहला रेस्तरां था।

इसके बाद उन्होंने 1814 में ब्राइटन जाकर ‘शैम्पू’ की शुरुआत की। यह एक स्टीम बाथ और भारतीय चिकित्सीय मालिश वाला पार्लर था, जिसने मोहम्मद को पूरे यूरोप में पहचान दिलाई। शैम्पू शब्द हिंदी के चंपी शब्द से प्रेरित होकर बना है, जिसका अर्थ होता है ‘सिर की मालिश’। शैम्पू की सफलता देखकर 1822 में चौथे किंग जॉर्ज ने उन्हें अपने पर्सनल चंपी सर्जन के तौर पर नियुक्त कर लिया। शेक दीन मोहम्मद की मृत्यु 1851 में हुई और उन्हें सेंट निकोलस चर्च के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया। आज भी ब्राइटन संग्राहालय में उनकी तस्वीर मौजूद है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago