ताजा-खबरें

मंहगा पड़ा गोल्ड पहनने का शौक, इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वाड ने पकड़ा

लोगों के शौक भी अजीबो—गरीब होते हैं। एक तरफ लोग ज्यादा सोना पहनकर बाहर निकलने से डरते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक शख्स ऐसा भी है जिसे सिर से पैर तक गोल्ड पहनकर घूमना अच्छा लगता है। यह शख्स है लुईस पॉल, जो करीब 70 लाख के गहने पहनकर मुम्बई जा रहे थे। लेकिन उनका यह शौक उन्हें महंगा पड़ गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।


दरअसल लुईस पॉल नाम का शख्स अपनी कार में झांसी से मुंबई जा रहा था और गले में दो मोटी चैन, ब्रेसलेट, घड़ी, अंगूठी जैसे गहने पहन रखे थे। जिसकी कीमत तकरीबन 70 लाख रुपये है। इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वाड टीम मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर हाइवे में तैनात थी। तभी चैकिंग के दौरान उन्हें सोने से लदा कार में बैठा एक व्यक्ति मिला। आयकर विभाग की टीम ने जब उससे जेवरों के बिल और पेपर्स के बारे में पूछा तो वह इसका कोई जबाव नहीं दे सका। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने पूरा सोना जब्त कर लिया। उसे आचार संहिता का दोषी मानते हुए उस पर कार्रवाई की। हालांकि कस्टम विभाग ने बिल देखकर लुईस को जाने दिया, लेकिन आयकर विभाग अब उन पर कार्रवाई कर रहा है।
लुईस पॉल, महाराष्ट्र के कुर्ला का रहने वाला है। वह पेशे से केबल ऑपरेटर है और सोना पहनना उसे बेहद पसंद है इसीलिए उसने इतने जेबर पहन रखे थे। लुईस ने जांच के दौरान बताया कि उसने जो जेवर पहन रखे थे, वह उसके स्वर्गीय पिता और भाई के हैं।

है आचार संहिता का उल्लंघन

दरअसल, आचार संहिता का यह नियम है कि चुनावों के समय आचार संहिता के दौरान महिलाओं को केवल 500 ग्राम और पुरुषों को 250 ग्राम सोने के आभूषण पहनने की अनुमति है, लेकिन पकड़ा गया ​व्यक्ति दो किलो से भी ज्यादा ज्वैलरी पहना था इसलिए उसे हिरासत में लिया गया।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago