अन्य

संडे स्पेशल: खुशियों को अपने घर का पता बताया या नहीं?

जब आपके घर कोई मेहमान आने वाला होता है तो आप सबसे पहले उसे अपने घर का पता बताते हैं ताकि वे आपके घर आसानी से पहुंच जाए। यदि आप उसे पता नहीं बताएंगे तो उसके लिए आपके पास तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। ऐसे ही एक और चीज है जिसे आपको अपना एड्रेस देने की जरूरत होती है। हम बात कर रहे हैं ‘खुशी’ की। क्या आपने खुशी को अपने घर का पता दिया या उसे घर आने के लिए न्योता दिया?

अब आप सोच रहे होंगे कि यह क्या बचकाना बात है। खुशी को घर का पता देने की क्या जरूरत है, वह तो अपने आप आ जाती है या फिर वह कोई इंसान थोड़े है जो उसे घर का पता समझाना पड़ेगा। लेकिन यहां आपकी समझादारी थोड़ी सी चूक गई है…। यकीनन खुशियों को भी घर का पता बताने की जरूरत होती है। खुशियां यूं ही आपके दरवाजे तक नहीं आएंगी। उन्हें प्यार से बुलाना पड़ेगा और घर का पता भी देना पड़ेगा।

अरे, इतनी सोच में मत पड़िए, हम बताते हैं क्या है यह खुशी और एड्रेस का कनेक्शन। चलिए एक उदाहरण से इसे समझते हैं। जब आपके घर कोई मेहमान पहली बार आता है तो आप उसे घर का पता समझाते हैं। इससे पहले यह समझें कि वह मेहमान आपके यहां क्यों आ रहा है। वह इसलिए आ रहा है क्योंकि वह आपको पसंद करता है, उसे आपका व्यवहार अच्छा लगता है और सबसे बड़ी बात वह आपको अपना समझता है। अब जब वो मेहमान आपके घर आता है और आपका प्यार उसे मिलता है तो वह आपके घर में सहज महसूस करने लगता है। यानी कि वह आगे भी आपके घर आने की सोचने लगता है क्योंकि उसे आपके घर में अच्छा महसूस हुआ।

अब ​बिना ज्यादा दिमाग लगाए यह इक्वेशन खुशी के साथ ​बैठा लीजिए। जी हां, खुशियां भी वहीं आना पसंद करती हैं जहां उसे अच्छा लगता है। उदास, निराशा से घिरे और हमेशा नकारत्मक सोच रखने वाले व्यक्ति खुशी को पसंद नहीं होते। जिंदादिल, प्यार से भरपूर, हर परिस्थिति में सहज रहने वाले और सकारात्मक उर्जा वाले लोगों के पास ​खुशी भी आना पसंद करती हैं। एक बार जब वे आपके घर का पता जान लेती हैं तो वह बार बार आपके यहां आना चाहती हैं, क्योंकि आपके यहां खुशियों को और बढ़ने का मौका ​मिलता है।

तो अब आप समझ गए होंगे कि इस बचकाना बात के ​पीछे जिंदगी जीने का कितना बड़ा राज छिपा हुआ है। खुशियों को प्यार से अपने यहां बुलाइए और कोशिश करिए कि वे कभी जाने का सोचें ही नहीं…।

Life Funda 2020: खुद को एक दुनिया में मत बांधिए, बहुत कुछ है बाहर

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago