ताजा-खबरें

बिहार में बाढ़ की तबाही के बीच इस मॉडल को फोटोशूट की क्या सूझी? ट्रोल हो रही है

देश में अलग—अलग राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बिहार में बाढ़ से अभी तक 23 लोगों की जान जा चुकी है। बि​हार के 15 जिलों में हाई अलर्ट है। ऐसे हालातों में एक लड़की सड़क पर आधी डूबी फोटो शूट करवा रही है। इसका नाम है अदिति सिंह। अदिति पटना में फैशन की स्टूडेंट है। जब पूरा बिहार बाढ़ से जूझ रहा है, कई लोग बेघर हो गए हैं ये ग्लैमरस कपड़ों में फोटो खिंचवा रही है। इन तस्वीरों को अदिति के स​हयोगी सौरभ अनुराज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उसके बाद ये तस्वीरें सभी जगह वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों को कैमरे में कैद करने वाले सौरव अनुराज कहते हैं कि उन्होंने बिहार की ताजा स्थिति दिखाने के लिए फोटोशूट किया है। ये फोटोशूट पटना में जलभराव वाली लोकेशन्स पर किया गया है। मॉडल अदिति सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि एक तरफ पटना डूब रहा है और दूसरी तरफ ये फोटोशूट करवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये फोटोशूट त्रासदी दिखाने के लिए नहीं ​बल्कि फेमस होने के लिए करवाया गया है। सवाल भी सही है फोटोशूट से बाढ़ का समाधान होता तो नजर नहीं आ रहा। हां, ये लोग कुछ बेसहारा लोगों की मदद करके भी फेमस हो सकते थे। अदिति सिंह ने जिस तरह हंसते हुए शूट करवाया है वो उसमें काफी असंवेदनशील नजर आ रही हैं।

यहां देखिए तस्वीरें….

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago