ताजा-खबरें

रजिस्ट्रेशन करवाइए और लाइव देखिए चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग

भारत अपने दूसरे चंद्रयान-2 मिशन को तकनीकी खामी के कारण 15 जुलाई को लॉन्च नहीं कर पाया, अब इसे 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। नई तिथि की जानकारी खुद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने ट्वीट करके दी है। साथ ही इसरो ने एक अन्य ट्वीट पर एक जानकारी दी है ​अगर कोई व्यक्ति चंद्रयान-2 लॉन्चिंग का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन 19 जुलाई यानी आज शाम 6 बजे से शुरू होंगे।

Registration link:

बता दें कि इस बार चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को देखने के लिए आम जनता भी श्री हरिकोटा आकर लाइव देख सकती है। चंद्रयान-2 को 22 जुलाई रात 2 बजकर 43 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने बताया कि जीएसएलवी एमके-3-एम1 से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया जाएगा। वहीं, इसरो की वेबसाइट पर लिखा है कि भारत के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होने वाले प्रक्षेपणों को देखने के लिए एक थीम पार्क बनाया गया है। इस पार्क में रॉकेट गार्डन, लॉन्च व्यू गैलरी और स्पेस म्यूजियम है।

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है।

श्रीहरिकोटा आने के लिए सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन सुलुरपेटा है जो आंध्र प्रदेश में स्थित है, इससे श्रीहरिकोटा से 18 किलोमीटर दूर है। सुलुरपेटा से यहां तक पब्लिक/प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। किसी समस्या या सवाल के लिए इसरो ने मोबाइल नंबर उपलब्ध किया है जो +91-7382768500 है।

क्या है चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 का वजन 3.8 टन है और इसके मुख्य तीन हिस्से हैं। पहले हिस्से ऑर्बिटर, दूसरा लैंडर (विक्रम), तीसरे को रोवर (प्रज्ञान) का नाम दिया गया है। इसमें 13 भारतीय पेलोड में 8 ऑर्बिटर में, 3 पेलोड लैंडर में और दो रोवर में हैं। इसके अलावा नासा का एक पैसिव एक्सपेरिमेंट होगा। इस मिशन की लागत 978-1000 करोड़ रुपये के मध्य है। इसमें पूरी स्वदेशी तकनीक से बने पार्ट हैं। इसके बारे में कहा जा रहा है कि चंद्रयान-2 चंद्रमा पर पहुंचने में 54 दिन का समय लेगा।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago