उछल कूद

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता बने पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी, हरविंदर सिंह का भी चयन

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानि बीसीसीआई ने नए मुख्य चयनकर्ता के नाम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को राष्ट्रीय टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। बोर्ड ने सुनील के अलावा पूर्व क्रिकेटर हरविंदर सिंह को भी चयनकर्ता बनाया है। नए चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह लेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने अंतिम 5 नामों में से सुनील जोशी के नाम का चुनाव मुख्य चयनकर्ता के तौर पर किया है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी में पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह, सुलक्षणा नाइक और मदन लाल शामिल थे। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने भी आवेदन किया था, लेकिन उन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया।

जोशी की अध्यक्षता में होगा अब टीम इंडिया का ऐलान

क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के तीन में से एक सदस्य मदन लाल ने बीसीसीआई के राष्ट्रीय मुख्य चयनकर्ता के नाम का ऐलान करने के बाद कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने नए चयनकर्ता के चुनाव करने में हमें खुली छूट दी थी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी से इस बारे में कोई बात भी नहीं की। बता दें, दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन अब सुनील जोशी की अध्यक्षता में ही होगा। दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से होने जा रही है।

भारत के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुके हैं दोनों

राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी कॅरियर में कुल 615 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे नए चयनकर्ता हरविंदर सिंह की बात करें तो उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में 3 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य चयनकर्ता की दौड़ में पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भी शामिल थे।

आईसीसी टी-20 रैकिंग: शेफाली वर्मा नंबर वन बल्लेबाज, सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष गेंदबाज

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद नई चयन समिति में सुनील जोशी की अध्यक्षता में हरविंदर सिंह, देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे मिलकर टीम इंडिया का चयन करेंगे। इनमें से देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे का कार्यकाल अगले एक साल में खत्म हो जाएगा। बता दें कि एमएसके प्रसाद के साथ ही गगन खोड़ा का कार्यकाल हाल में खत्म हुआ था।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago