हलचल

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 वर्ष की उम्र में निधन, कई नेताओं ने जताया दुख

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का सोमवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी। वहीं, असम के सबसे लंबे समय तक सीएम रहे गोगोई के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गोगोई असम और केंद्र में वर्षों के अनुभव के साथ एक लोकप्रिय नेता और अनुभवी प्रशासक थे।’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताते हुए लिखा, ‘असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के निधन से बेहद दुखी हूं। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ है।’

असम के सार्वजनिक जीवन के एक युग का अंत: सीएम सोनोवाल

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य के तीन बार के सीएम तरुण गोगोई के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं असम के पूर्व मुख्यमंत्री, एक वरिष्ठ नेता और हमारे सबसे सम्मानित तरुण गोगोई दा के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। गोगोई दा का निधन असम के सार्वजनिक जीवन के एक युग का अंत है। वह कुछ दिनों पहले तक बिल्कुल स्वस्थ और खुश थे। इस दुखद समाचार पर मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।’

दो नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराए गए थे गोगोई

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों से गोगोई की तबीयत गंभीर बनी हुई थी। दो नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उन्हें डायलिसिस पर रखा गया। मल्टीपल ऑर्गन फेलयर और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते वह शनिवार को बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। संयोग से एक नई मशीन की उपलब्धता की वजह से वेंटिलेटर पर होने के बावजूद डायलिसिस किया जा रहा था। करीब 6 घंटे के डायलिसिस की मदद से उनके शरीर से काफी सारे जहरीले तत्व बाहर निकाले गए थे। इसके बाद कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन सोमवार को उनका निधन हो गया।

Read More: राज बब्बर, रीता बहुगुणा समेत 9 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई से बात भी की थी। उल्लेखनीय है कि कि दिवंगत नेता तरुण गोगोई वर्ष 2001 से 2016 तक रिकॉर्ड लगातार तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago