हलचल

एयर स्ट्राइक : मिलिए विदेश सचिव विजय गोखले से जिनकी कूटनीतिक चाल से तमतमाया पाकिस्तान

भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी तड़के पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर जवाबी हमला किया जिसकी अधिकारिक जानकारी देने विदेश सचिव विजय गोखले सामने आए और वायु सेना के इस ताकतवर ऑपरेशन का पूरा ब्योरा दिया।

गोखले ने इस्लामाबाद को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि, “पाकिस्तान सरकार जनवरी 2004 से इस बात की प्रतिबद्धता जता रहा था कि भारत के खिलाफ आतंकवाद को अपनी मिट्टी या सरजमीं पर पनपने नहीं देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विजय गोखले ने 29 जनवरी 2018 को विदेश सचिव का पदभार संभाला और तब से भारत की विदेश नीति को एक नई गति देने का काम कर रहे हैं।

गोखले ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि कैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान पर नजर रखी जाए। यह अक्सर कहा जाता है कि यह गोखले का ही एकमात्र प्रयास था जिसकी वजह से दुनिया भर में 58 देशों ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा की। कुछ देशों ने पाकिस्तान को भी फटकारा और देश के भीतर आतंकवादी समूहों को पनाह नहीं देने के लिए कहा।

1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गोखले ने बीजिंग में डोकलाम मोर्चे पर भी अपने राजनयिक कौशल का परिचय दिया था।

2017 चीन भारत सीमा पर भारतीय सशस्त्र बलों और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच सैन्य सीमा गतिरोध बढ़ने लगा जिसे डोकलाम विवाद कहा गया। चीन में भारत के राजदूत के रूप में पदभार संभालते हुए गोखले ने बीजिंग में अपने कार्यकाल के दौरान, डोकलाम संकट अहम भूमिका निभाई थी।

यह गोखले के हस्तक्षेप और कूटनीति का ही परिणाम था कि 2017 के खत्म होते-होते डोकलाव विवाद समाप्त हो गया था। इसके अलावा सितंबर, 2018 में दिल्ली में पहले भारत-यूएस 2 +2 डायलॉग से पहले वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत में गोखले ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago