हलचल

फोर्ब्स: अपनी किस्मत खुद लिखने वाली टॉप-80 अमरीकी महिलाओं में तीन भारतीय मूल की

मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने अमरीका की 80 ऐसी धनी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने खुद ही अपनी किस्मत लिखी है। इस सूची में भारतीय मूल की तीन महिलाओं को भी जगह मिली है। इन महिलाओं ने न सिर्फ नये कारोबार खड़े किये बल्कि इनसे अपार संपत्ति भी हासिल की।

फोर्ब्स की सूची ‘अमरीका’ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019′ में भारतीय मूल की तीन महिलाओं में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयश्री उल्लाल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में परामर्श देने वाली तथा आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिंटेल की सह-संस्थापक नीरजा सेठी और स्ट्रीमिंग डेटा प्रौद्योगिक कंपनी कंफ्लुएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नेहा नरखेड़े को स्थान मिला है।

एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स शीर्ष पर

फोर्ब्स इस सूची में एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स शीर्ष पर हैं। इनके पास कुल सात अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं, भारतीय मूल की जयश्री उल्लाल सूची में 18वें स्थान पर हैं। उनके पास अरिस्टा के शेयरों की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है। फोर्ब्स ने कहा, ‘लंदन में पैदा हुई तथा भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की सबसे धनी पारिवारिक कार्यकारियों में से एक हैं।’

नीरजा सेठी को सूची में 23वां और नेहा नरखेड़े 60वां स्थान मिला

फोर्ब्स ने अपनी इस ​लिस्ट में नीरजा सेठी को 23वें स्थान पर रखा है। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सिंटेल की स्थापना की थी। उनके पास अभी एक अरब डॉलर की संपत्ति है। भारतीय मूल की तीसरी महिला नेहा नरखेड़े सूची में 60वें स्थान पर हैं और उनके पास कुल 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

Read More: फीफा: महिला विश्व कप की शुरुआत पर गूगल ने ख़ास अंदाज में बनाया डूडल

इस सूची में 10वें स्थान पर ओपरा विनफ्रे, 12वें स्थान पर फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग, 23वें स्थान पर रियलिटी स्टार काइली जेनर, 29वें स्थान पर फैशन डिजायनर टोरी बर्च, 37वें स्थान पर पॉप स्टार रिहाना, 39वें स्थान पर मैडोना, 51वें स्थान पर बियोंसे, 56वें स्थान पर लेखिका डैनिएल स्टील, 63वें स्थान पर टीवी कलाकार एलेन डीजेनेरेस और 80वें स्थान पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago