हलचल

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का 74 साल की उम्र में निधन

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच देश की राजनीति के लिए आज शुक्रवार को एक बुरी ख़बर आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजित जोगी का निधन हो गया है। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, दो कार्डिएक अरेस्ट आने के बाद जोगी रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां शुक्रवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया।

बेटे ने लिखा, 20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ ने पिता खोया

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के नेता और अजित जोगी के बेटे अमित जोगी ने ट्वीट किया, ’20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने अपना पिता खोया है। अजित जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया।’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी को पहला कार्डिएक अरेस्ट उनके घर पर ही आया था, जिसके बाद नौ मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दूसरा अरेस्ट उन्हें बुधवार की रात को पड़ा था, जिसके बाद आज दोपहर उनका इंतकाल हो गया।

शिवपाल यादव जल्द कर सकते हैं सपा में वापसी, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका वापस

गौरतलब है कि नौकरशाही से राजनीति में आए अजित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें नवंबर 2000 से नवंबर 2003 तक तत्कालीन कांग्रेस सरकार में राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल है।हालांकि, वर्ष 2016 में जोगी ने कांग्रेस से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी की स्थापना की। जोगी ने मौलाना आज़ाद टेक्नोलॉजी कॉलेज, भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अजित जोगी ने वर्ष 1968 में उन्होंने यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल जीता था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago