गरम मसाला

कोरोना से पीड़ित सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट भी आईं पॉजिटिव

कोरोना वायरस से पीड़ित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हैरानी वाली बात यह है कि कनिका की अब तक की सभी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में कनिका कपूर के फैंस और उनके रिश्तेदार इसको लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है।

लखनऊ के मेडिकल साइंसेज इंस्टीट्यूट में चल रहा इलाज

कोरोना वायरस की संक्रमित 41 वर्षीय कनिका कपूर का लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके अब तक पांच टेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें, कोरोना से पीड़ित मरीजों का हर 48 घंटे में टेस्ट होता है।

कनिका कपूर ‘बेबी डॉल’, ‘चिट्टियां कलाइयां वे’ जैसे कई सुपरहिट बॉलीवुड गाने गा चुकी है। सोमवार को उन्होंने भावुक करने वाला एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। कनिका ने पोस्ट में लिखा, ‘सोने से पहले आप सभी को प्यारी शुभकामनाएं। आप सुरक्षित रहें। आप मेरे लिए चिंतित हैं इसके लिए बहुत धन्यवाद। लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा।’ उन्होंने खुद के आईसीयू में होने की खबरों को अफवाह बताया था।

Read More: कोरोना से जंग के लिए आगे आईं लता मंगेशकर, राहत कोष में दान किए इतने लाख

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कनिका कपूर 9 मार्च को यूके के लंदन शहर से वापस मुंबई आई थीं। फिर वह अपने माता-पिता के घर लखनऊ आईं। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर उन्होंने जांच कराई और 20 मार्च को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। सरकार के नियमों को फॉलो न करते हुए पार्टियों में शामिल होने की वजह से 21 मार्च को कनिका के खिलाफ यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। हॉस्पिटल में भर्ती होने के कुछ बाद ​कनिका कपूर ने मेडिकल स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago