लाइफस्टाइल

फेस्टिवल करें फील, इं​टीरियर में शामिल करें काइट्स

नए साल ने दस्तक दे दी है। एक बार फिर साल भर अलग-अलग त्योहारों का सिलसिला चलेगा। साल की शुरुआत मकर संक्राति से होगी। आसमान में और बाजारों में पतंगे नजर आने लगी हैं। अगर आप चाहें तो जिस तरह यह रंग बिरंगी पतंगे आसमान को खुबसूरत बना देती हैं, उसी तरह यह आपके घर को भी अलग और कलरफुल लुक दे सकती हैं। घर के इंटीरियर में पतंगों को डिफरेंट अंदाज में शामिल करके आप फेस्टिवल का फील घर पर भी क्रिएट कर सकते हैं। यह ना सिर्फ आपके घर को यूनीक लुक देगा बल्कि हर आने वाले मेहमान कुछ नए का अहसास भी कराएगा। आइए नजर डालते हैं, कैसे आप इस कॉन्सेप्ट को घर में यूज कर सकते हैं…।

अलग अलग कलर के कपड़ों से बनी पतंगों को किसी भी रूम की वॉल पर लगा सकते हैं। यह आपकी वॉल खराब भी नहीं करेंगी और चाहें तो फेस्टिवल के बाद इन्हें हटा भी सकते हैं।

बच्चों के रूम या स्टडी टेबल के पास काइट स्टाइल पेंट करवा सकते हैं। यह बच्चों को काफी अच्छा लगेगा। पेंट के अलावा स्टीकर्स भी लगा सकते हैं।

अगर ज्यादा हैवी लुक नहीं देना चाहते हैं तो आजकल छोटे छोटे फेस्टिव स्टीकर्स भी आते हैं। पतंग की डिजाइन वाले स्टीकर्स बेड के पीछे या ड्रॉइंग रूम के कॉर्नर या डोर पर चिपका सकते हैं।

पेंटिंग के जरिए काइट को क्रिएटिव रूप भी दिया जा सकता है। इसके साथ कुछ और डिजाइंस बनाकर थीम क्रिएट की जा सकती है। खासकर बच्चों को ध्यान में रखकर।

काइट की डिजाइन वाले कुशंस और पिलो भी मार्केट में अवेलेबल हैं। दीवारों पर यदि यह लुक ट्राय नहीं करना चाहते हैं तो इसके जरिए भी फेस्टिवल का फील ले सकते हैं।

फेस्टिवल को ध्यान में रखकर आजकल वॉल हैंगिंग्स भी मार्केट में अवेलेबल है। काइट स्टाइल डिजाइनर हैंगिंग्स घर को काफी अलग लुक देंगे।

पेंटिंग्स के जरिए भी आप फेस्टिवल थीम पा सकते हैं। पंतगों की विभिन्न तरह की ​पेंटिग्स घर के विभिन्न कोनों पर सजा सकते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago