बॉलीवुड

फवाद खान: वो पाकिस्तानी एक्टर जिस पर हिंदुस्तान की तमाम लड़कियों ने हारा अपना दिल

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से सभी लड़कियों के दिलों की धड़कन बने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान 29 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। फवाद मल्टी टैलेंटेड अभिनेता है जो ना सिर्फ अभिनय बल्कि निर्माता, मॉडल और रॉक सिंगर भी हैं। फवाद की फैन फोलॉइंग पाकिस्तान के साथ साथ भारत में भी जबरदस्त है। उनके जन्मदिन पर आइए उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों को जानें।

फवाद खान का जन्म 29 नवंबर, 1981 में कराची में हुआ था। उनका अधिकांश बचपन पाकिस्तान से बाहर एथेंस, दुबई, सऊदी अरबिया, ग्रीस जैसे देशों में गुजरा। 12 साल की उम्र में वे पाकिस्तान आ गए। उन्‍होंने कम्‍प्‍यूटर साइंस में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कम्‍प्‍यूटर एंड इमरजिंग साइंसेज, लाहौर से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

एक्टिंग की शुरुआत

उन्होंने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत टीवी शो ‘जूट एंड बांड’ से की। इसके बाद वे साल 2007 में आई फिल्म खुदा से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने टी.वी के कई सुपरहिट शोज में काम किया जिनमे ‘सतरंगी’, ‘दिल देके जाएंगे’, ‘जीवन की राहों’ जैसे प्रमुख हैं।

बॉलीवुड में एंट्री

फवाद ने फिल्म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट सोनम कपूर थी। फिल्म में फवाद की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। फिल्म इंडस्ट्री में ये पहली बार था जब किसी पाकिस्तानी एक्टर को फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म के बाद वे साल 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद वे इसी साल आई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी नजर आए। बॉलीवुड में फवाद की ये तीसरी फिल्म भी जबरदस्त हिट रही।

पर्सनल लाइफ

फवाद ने साल 2005 में अपनी बचपन की दोस्त सदफ आफताब से शादी की है। दोनों ने 8 साल तक एक दुसरे को डेट किया। दोनों के एक बेटा अयान और एक बेटी इलायना है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago