लाइफस्टाइल

ग्लिटर फैशन : बॉलीवुड में हिट, आप भी करें ट्राय, दिखेंगी सबसे अलग

बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस का फैशन सभी को इंस्पायर करता है। लेेकिन अक्सर यह खयाल आता है कि जो ड्रेसेस उन पर सूट कर रही हैं वह आम लोगों के बीच सही लगेंगी या नहीं। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच ग्लिटर फैशन देखने को मिल रहा है और फैशन डिजाइनर्स के अनुसार यह फैशन इस साल भी कंटीन्यू रहने वाला है। ये ग्लिटर ड्रेसेज आप भी कैरी कर सकती हैं क्योंकि इनका लुक काफी अलग है। आप अपनी फ्रेंड्स पार्टी या फिर अपकमिंग वेडिंग सीजन में इस तरह की ड्रेसेज को कैरी कर सकती हैं। यह पार्टी में आपको सबसे डिफरेंट लुक देंगी। बस, आपको इन ड्रेसेस का सलेक्शन अपनी फिजिक को ध्यान में रखते हुए करना है। आइए आपको ऐसी ही कुछ ड्रेसेस के बारे में बताते हैं…।

 

यदि आप अनुष्का शर्मा की तरह लम्बी हैं और आपका फिगर भी सही है तो इस तरह की फुल स्लीव्स ए लाइन लॉन्ग ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसमें सिंगल कलर्स अट्रेक्टिव लगेंगे। किसी भी पार्टी के लिए यह परफेक्ट ड्रेस है।

 

यदि वेडिंग सीजन के लिए कुछ अलग प्लान कर रही हैं तो करीना की ड्रेस जैसा स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगा। गोल्डन ग्लिटर लहंगा चोली आपको सेंटर आॅफ अट्रेक्शन बना देगा।

 

यदि आप यंग है, फिजिक सही है और बोल्ड पहनना पसंद करती हैं तो आप जाह्नवी कपूर का फ्रॉक स्टाइल कैरी कर सकती हैं। यह गोल्ड शिमर फ्रॉक आपको किसी भी पार्टी में सबसे अलग बना देगी।

 

यदि आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो आपको काजोल का स्टाइल इंस्पायर कर सकता है। आपका फिजिक कैसा भी हो इस तरह की साड़ी आप पर खूब फबेगी। शादी को देखते हुए आप ब्राइट शेड भी पसंद कर सकती हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा की तरह किसी कॉकटेल पार्टी के लिए आप डबल शेडेड सीक्वेंस ड्रेस भी तैयार कर सकती हैं। यह वन पीस आपको अलग और खुबसूरत लुक देगा।

 

यदि आप की बॉडी ऐश की तरह है और आप कुछ डिफरेंट ट्राय करना चाहती हैं तो इस तरह का शिमर गाउन कैरी कर सकती हैं। इस तरह के गाउन आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

 

कुछ अलग ट्राय करने का मन हो तो फ्रंट स्लिट बॉडी फिक्स ऐसी ड्रेस पहन सकती हैं। सारा की तरह आप भी मैचिंग फुटवियर के साथ लुक को और बेहतर बना सकती हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago