हलचल

10 सालों में गरीब हुए कम, फिर भी इंडिया में है सबसे ज्यादा गरीबी!

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा तैयार ग्लोबल एमपीआई 2018 रिपोर्ट के अनुसार 2005-06 और 2015-16 के बीच गरीबी से बाहर निकलने वाले 271 मिलियन लोगों के साथ 10 वर्षों में भारत ने अपनी गरीबी दर में 55% से 28% तक की कमी की है।

रिपोर्ट में 105 देशों को शामिल किया गया था। हालांकि 2015-16 में भारत में 364 मिलियन गरीब थे। यह आंकड़ा 2005-06 में 635 मिलियन था। फिर भी भारत में सबसे ज्यादा गरीबी है।

रिपोर्ट में MPI या जिसे बहुआयामी गरीबी सूचकांक कहा जाता है उसको मेजर करती है। इस सूचकांक के हिसाब से लोगों को “जो गरीब हैं” और “वे कैसे गरीब हैं” इन दो चीजों में बांटा जा सकता है। दो कारकों से इसकी गणना की जाती है।

जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में गरीबी दर और गरीब लोगों के नुकसान के औसत हिस्से की तीव्रता को मेजर किया जाता है। इन दोनों कारकों का उत्पाद ही MPI है। यदि कोई तीसरे या 10 से अधिक वेटेज इंडिकेटर से वंचित है तो वहां की एमपीआई खराब केटेगरी में मानी जाती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बच्चों, सबसे गरीब राज्यों, अनुसूचित जनजातियों और मुसलमानों में गरीबी में कमी आई है। 2015-16 में 364 मिलियन लोग जो MPI के अनुसार गरीब थे उनमें 156 मिलियन (34.6%) बच्चे थे। 2005-06 में भारत में 292 मिलियन गरीब बच्चे थे इसलिए नए आंकड़ों में 47% की कमी आई है। या 136 मिलियन कम बच्चे मल्टीडाइमेंशन गरीबी में बढ़ रहे हैं।

हालांकि मुसलमानों और एसटी ने 10 वर्षों में गरीबी को सबसे कम कर दिया लेकिन इन दोनों समूहों में अभी भी गरीबी की दर सबसे अधिक है। 2005-06 में एसटी के 80% सदस्य गरीब थे लेकिन उनमें से 50% 2015-16 में अभी भी गरीब थे। और 2005-06 में 60% मुसलमान गरीब थे, पर 2015-16 में 31% गरीब थे।

2015-16 में बिहार सबसे गरीब राज्य था जिसकी आधी से अधिक आबादी गरीबी में थी। चार सबसे गरीब राज्य -बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश अभी भी 196 मिलियन MPI गरीब लोगों के साथ नीचले स्तर पर है। झारखंड में सबसे बड़ा सुधार हुआ उसके बाद अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, और नागालैंड। दूसरे छोर पर, 2006 में सबसे कम गरीब क्षेत्रों में से एक केरल ने अपने एमपीआई को लगभग 92% कम कर दिया।

दुनिया भर में, रिपोर्ट में पाया गया है कि इसके द्वारा विकसित किए गए 105 विकासशील देशों में 1.3 बिलियन लोग मल्टीडाइमेंशन गरीबी में रहते हैं। यह इन देशों की आबादी का 23% या लगभग एक चौथाई है।

जबकि अध्ययन में दुनिया के सभी विकासशील क्षेत्रों में मल्टीडाइमेंशन गरीबी पाई गई यह अफ्रीका और दक्षिण एशिया में विशेष रूप से तीव्र देखा गया। ये दोनों क्षेत्र दुनिया के सभी गरीब लोगों के 83% (1.1 बिलियन से अधिक) मल्टी डाइमेंशन गरीबों को कवर करते हैं। इसके अलावा मध्यम-आय वाले देशों में दो-तिहाई लोग गरीब में अपना जीवन बिता रहे हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago