गैजेट

Zoom को टक्कर देने के लिए फेसबुक लाया ‘मैसेंजर रूम’ फीचर, जानें इसकी खास बातें

देश, विदेश में हुए लॉकडाउन के बीच लोगों को सोशल मीडिया के जरिये पास लाने व वीडियो कॉल के लिए फेसबुक जल्द ही मैसेंजर रूम फीचर पेश करने जा रहा है जिसमें एक साथ 50 लोग असीमित समय के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकेंगे। जूम को टक्कर देने के लिए इसमें और भी कई फीचर्स जुडेंगे।

मार्क जकरबर्ग ने किया ये ऐलान

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही मैसेंजर एप में नया वीडियो कांफ्रेंसिग फीचर जुडने वाला है। इस फीचर के जरिये मैसेंजर रूम में एक साथ अब 50 से ज्यादा लोग वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे और इसकी कोई समय सीमा भी नहीं होगी।

Read More: गलत जानकारी वाले पोस्ट को शेयर, लाइ​क या कमेंट किया तो फेसबुक भेजेगी नोटिस

लिंक के जरिये जुड सकेंगे लोग

बता दें कि फेसबुक के इस नए मैसेंजर रूम में शामिल होने के लिए आपको केवल लिंक भेजना होगा जिसके बाद आसानी से जुडा जा सकेगा। इस इनवाइट लिंक के माध्यम से सभी एक दूसरे से कनेक्ट हो सकेंगे।

मैसेंजर रूम में है और भी ये फीचर्स

जानकारी के मुताबिक फेसबुक के इस मैसेंजर रूम में एक साथ 50 लोगों से वीडियो कॉल के साथ और भी कई फीचर्स एड किए गए हैं। जैसे इसमें आप वर्चुअल बैकग्राउंड बना सकते हैं। इसके अलावा इस रूम में आप सेलिब्रेशन,गेम आदि का भी आनंद ले सकते हैं।

विवादों में इस तरह छाया हुआ है जूम

गौरतलब है कि लॉकडाउन के समय में दुनिया में लोग वर्क फ्रोम होम कर रहे हैं और इस दौरान मीटिंग आदि के लिए जूम वीडियो कॉलिंग एप का उपयोग काफी प्रचलित हो चुका है लेकिन जूम पर लोगों के प्राइवेट डेटा बेचने के आरोप कई बार लग चुके हैं और कई बडी कंपनियों ने तो इस पर बैन भी लगा दिया है। फेसबुक के इस नए एप लांच करने से लोगों का अब जूम एप से मोहभंग हो सकता है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago