ताजा-खबरें

फेसबुक व गूगल ने कर्मचारियों को दिसंबर 2020 तक वर्क फ्राॅम होम की दी छूट

देश व दुनिया में कोरोना संकट के जल्द खत्म न होने को देखते हुए दिग्गज सोशल मीडिया व टेक कंपनी फेसबुक व गूगल ने अपने कर्मचारियों को इस साल दिसंबर 2020 के अंत तक घर से काम करने की इजाजत दे दी है। जानिये इस बडी खबर के बारे में विस्तार से-

गूगल सीईओ पिचाई ने दिया ये बयान

इस मामले में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का बयान आया है जिसमें बताया गया है कि पिचाई ने अपने कर्मचारियों को इस साल के अंत तक वर्क फ्राॅम होम करने की इजाजत दे दी है हालांकि यह भी बताया है कि जो कर्मचारी ऑफिस से काम करना चाहेंगे उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना पडेगा।

फेसबुक के सीईओ ने भी कही ये बात

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है ​कि कंपनी के ज्यादातर कर्मचारियों को इस साल दिसंबर के अंत तक अपने घर से ही काम करने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि इस मामले में फेसबुक के प्रवक्ता का कहना है कि कितने कर्मचारी घर से काम करेंगे और कितने ऑफिस से इस बात पर अभी विचार कर रहे हैं।

गूगल ने वर्क फ्राॅम होम की पाॅलिसी अगले सात माह बढ़ाया

इधर गूगल ने अपनी 1 जून तक लागू वर्क फ्राॅम होम की पाॅलिसी को भी अगले 7 माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि फेसबुक 6 जुलाई से अपने कार्यालयों को खोलने पर विचार कर रही है लेकिन ज्यादातर कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दे दी है। इधर गूगल ने कहा है कि जो कर्मचारी ऑफिस से काम करना चाहते हैं उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा और ज्यादातर कर्मचारियों को वर्क फ्राॅम होम की इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि लॉकडाउन व कोरोना वायरस संकट के चलते मार्च माह से गूगल व फेसबुक कंपनियों के कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago