कारोबार

निर्यात में अप्रैल महीने में 24 फीसदी का उछाल, आयात भी 26 प्रतिशत बढ़ा

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को अप्रैल महीने में हुए आयात-निर्यात के आंकड़े पेश किए गए। इसके अनुसार, बीते महीने निर्यात में 24 फीसदी का उछाल आया है, पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण अप्रैल में निर्यात 24.22 प्रतिशत बढ़कर 38.19 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही आयात में 26.55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

समान अवधि में व्यापार घाटा 20.07 अरब डॉलर

केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में आयात भी 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अप्रैल 2022 में व्यापार घाटे की बात करें तो इसमें भी इजाफा हुआ है और यह 20.07 अरब डॉलर पर पहुंच गया, पिछले साल की समान अवधि में व्यापार घाटा 15.29 अरब डॉलर था। बीते कई महीनों से देश के आयात-निर्यात में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि देश से होने वाला निर्यात मार्च 2022 में 19.76 फीसदी का इजाफा हुआ था और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर 42.22 अरब डॉलर पर पहुंचा था।

मार्च 2021 में कुल 35.26 अरब डॉलर का हुआ निर्यात

मार्च 2021 में देश से कुल 35.26 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इसके अलावा मार्च में आयात 24.21 फीसदी बढ़कर 60.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। जबकि, व्यापार घाटा बढ़कर 18.51 अरब डॉलर हो गया था। वहीं दूसरी ओर इससे पिछले महीने फरवरी 2022 की बात करें तो देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर भी 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया था। इसके अलावा आयात में 36 फीसदी का उछाल आया था और यह बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा था।

आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड कंपनियों को दिए निर्देश, कार्ड बंद करने में देरी की तो देना होगा जुर्माना

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago