हलचल

कोरोना वायरस से चीन का हर सेक्टर प्रभावित, अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान

चीन में फैले हुए खतरनाक ‘कोरोना वायरस’ की वजह से सैकडों लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ इस वायरस की वजह से चीन को कई बिलियन डॉलर का नुकसान भी उठाना पड़ा है। अगर आने वाले दिनों में भी हालात नियंत्रण में नहीं हुए तो अन्य देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका विपरीत असर पडने की पूरी संभावना है।

दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की-

गौरतलब है कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस गंभीर बीमारी की वजह से चीन में सभी सेक्टरों पर विपरीत असर पडा है और चीन को कई बिलियन डॉलर का नुकसान भी उठाना पड़ा है। दुनिया के अन्य देशों के ​व्यापार चीन से किसी न किसी तरह से संबंधित हैं इसलिए चीन में अर्थव्यवस्था को पहुंचे नुकसान का असर दूसरे देशों में भी देखने को मिल सकता है।

पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह चौपट-

कोरोना वायरस बीमारी की वजह से चीन के पर्यटन व्यवसाय की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। दुनिया के कई देशों के पर्यटक रोज चीन आते रहते हैं और जब से इस बीमारी ने विकराल रूप लिया है तब से दूसरे देशों के पर्यटकों ने आना बंद कर दिया है और जो चीन में हैं वो जल्दी निकलना चाहते हैं। इसके अलावा भारत,अमेरिका, पाकिस्तान जैसे देशों के नागरिक भी अपनी पढाई या व्यवसाय की वजह से चीन में रह रहे हैं जो अब अपने देश की तरफ वापसी के लिए मजबूर हो रहे हैं।

चीन के ये सेक्टर भी प्रभावित-

चीन में पर्यटन कारोबार के साथ मनोरंजन सेक्टर,मेडिकल,स्टील,मशीनरी,मोबाइल,ट्रांसपोर्ट और यहां तक की चीन का शेयर बाजार भी पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इन सेक्टरों पर विपरीत असर पडने से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है और आने वाले दिनों स्थिति और भी बिगड सकती है।

भारत पर भी असर-

चीन में फैल रही इस बीमारी का बुरा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। अगले एक सप्ताह में अगर चीन में इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भारत में दवा,मोबाइल आदि सेक्टरों में आयात व निर्यात पर विपरीत प्रभाव पड सकता है।

Read More: सूचीबद्धता से एलआईसी के संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने में मिलेगी मदद: अनुराग ठाकुर

पहले सार्स बीमारी से हुआ था नुकसान-

इससे पहले सन 2002-2003 में ‘सार्स’ नामक गंभीर बीमारी से चीन की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पडा था। इस महामारी के कारण अन्य देशों की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई थी।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago