हलचल

दिल्ली में बंपर सफलता से उत्साहित ‘आप’ अब बाकी राज्यों में पार्टी के विस्तार में जुटी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में ​बंपर जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (‘आप’) दिल्ली से बाहर जाकर अन्य राज्यों में अपने पैर जमाने की कोशिश में है। पार्टी अन्य राज्यों में विस्तार की तरफ बढने की रणनीति में जुट गई है। जनता के बीच इस तरह पार्टी की बढती छवि से अब अन्य दल भी सोचने को मजबूर हो गए हैं।

कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पार्टी का एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाया और इस तरह खाता नहीं खुलने से कांग्रेसियों का मनोबल टूट चुका है। कांग्रेस के प्रदर्शन से नाराज कई नेताओं का मानना है कि ​दिल्ली में कांग्रेस अब अंतिम सांसे गिन रही है। कांग्रेस का वर्षों पुराना वोट बैंक अब ‘आप’ पार्टी की तरफ चला गया है।

सिर्फ भाजपा से है अब मुकाबला

दिल्ली चुनावों में सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी को अब बाकी राज्यों में भाजपा से ही मुकाबला करना है। अगर इसी तरह अन्य राज्यों में लोगों का ‘आप’ के प्रति अगर रूझान बढा तो कोई संशय नहीं कि आप जल्दी ही भाजपा के बाद दूसरे नंबर की पार्टी बन जाए।

 विस्तार के लिए बनाई यह रणनीति

राजधानी में प्रचंड सफलता के बाद आप पार्टी अन्य राज्यों में विस्तार के लिए रणनीति बनाते हुए जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पार्टी तीन सूत्री कार्ययोजना के तहत विस्तार पर विचार कर रही है और सबसे पहले सभी राज्यों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली जावेगी।

स्थानीय नगर निकाय चुनावों में उतरेगी 

दिल्ली में जनता के मिले भारी प्यार से आम आदमी पार्टी उत्साहित है और जल्दी ही देश के कई राज्यों में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों में सभी जगह अपने प्रत्याशी उतारने वाली है।

Read More: दिल्ली चुनाव परिणाम : ‘आप’ की बंपर जीत व कांग्रेस की दुर्गति की ये हैं बड़े कारण

सदस्य जोडने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग

‘आप’ पार्टी में लोगों को जोडने के लिए बडे स्तर पर सोशल मीडिया का उपयोग कर रही है और मिसकॉल व वेबसाइट के जरिय लोगों को जोड कर सदस्य बनाया जा रहा है।

 अब इन राज्यों पर है नजर

बिहार में इस साल करीब 8 माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए ‘आप’ पार्टी ने अपनी तैयारियां अभी शुरू कर दी है और पूरा ध्यान बिहार विधानसभा पर अब लगा रखा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 2021 में और दो साल बाद पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने है जिसमें जीत के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से कमर कस ली है।

 

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago