युवा

क्या आप भी करना चाहेंगे लंदन की इस कंपनी में नौकरी जहां कर्मचारी खुद तय करते हैं अपनी सैलेरी

एक कंपनी को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय उसके कर्मचारियों को जाता है। कर्मचारियों की लगन और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज कई कंपनियां सफलता हासिल कर मार्केट में बनी हुई हैं। कंपनी ऐसे मेहनती कर्मचारियों के लिए भी कई तरह के प्लान, इंक्रिमेंट, इंसेटिव, टूर पैकेज जैसी ना जाने कितनी ही सुविधाएं देती है। मगर इसके इतर आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी कंपनी भी है जहां के कर्मचारी को वेतन निर्धारित करने की इजाजत देती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लंदन की कंपनी ग्रांटट्री की। जो फिलहाल अपने कर्मचारियों को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई है।

लंदन की ग्रांटट्री नामक कंपनी बिजनेस कंपनियों को सरकारी फंड मुहैया कराने में मदद करती है। कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी ने अपने वेतन में 6 लाख रुपये सालाना की वृद्धि की है। मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल की सीसिलिया मंडुका ने अपनी सैलरी 27 लाख रुपये से बढ़ाकर 33 लाख रुपये सालाना कर लिया है।

कर्मचारी आपस में मिलकर बढ़ाते हैं सैलेरी

दरअसल कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन निर्धारित करने के साथ ही इसमें बदलाव करने की सुविधा दे रखी है। सैलेरी बढ़ाने को लेकर कंपनी के कर्मचारी को सहकर्मियों से विचार करना होता है। जिसके लिए कंपनी में कई मानक आधारित हैं। कर्मचारी की सैलेरी में बदलाव करने से पहले सहकर्मी इस बात की जानकारी लेते हैं कि उनके इस काम के लिए दूसरी कंपनी कितना पैसा दे रही है। अपने काम को लेकर कर्मचारी ने कितनी तरक्की की है। क्या कंपनी बदलाव की गई सैलेरी का खर्चा उठा सकती है। प्रपोजल पर सभी सहकर्मी अपना-अपना फीडबैक देते हैं जिसके बाद ही किसी कर्मचारी की सैलेरी में बदलाव तय होता है।

सीसिलिया अपने वेतन में बदलाव को लेकर काफी असमंजस की स्थिति में थी। उन्होंने इस बात पर अपनी सहकर्मी से विचार किया। जिसने उनकी वेतन वृध्दि का समर्थन किया। कंपनी में उनका टार्गेट निर्धारित नंबर से कहीं ज्यादा आगे पहुंच गया था। अपनी मेहनत से सीसिलिया कंपनी में एक अलग ही मुकाम हासिल किया। ग्रांटट्री कंपनी में करीब 45 कर्मचारियों का स्टाफ है। सीसिलिया ने अपने सहकर्मियों के सामने वेतन वृद्धि का प्रपोजल रखा। जिसे सभी की मंजूरी मिली।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago