हलचल

निर्वाचन आयोग ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए उपचुनावों को किया स्थगित

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। आयोग ने यह निर्णय यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से पैदा हुए हालात को देखते हुए लिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि जब तक स्थिति ठीक नहीं होती है तब तक देश में उपचुनाव नहीं होंगे। आपको बता दें कि ये उपचुनाव विभिन्न राज्यों की लोकसभा और विधानसभा की रिक्त सीटों पर होने हैं।

कई राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने हैं बाई-पोल

एक केंद्र शासित प्रदेश समेत तीन राज्यों में दादर एवं नगर हवेली, मध्यप्रदेश में खांडवा और हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रिक्त आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने थे। इनमें हरियाणा में ऐलनाबाद और कालका, राजस्थान में वल्लभनगर, कर्नाटक में सिंगड़ी, मेघालय में राजबाला और मावरिनक्नेंग, हिमाचल प्रदेश में फतेहपुर और आंध्रप्रदेश में बडवेल विधानसभा सीट शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने अभी तक स्थगित उपचुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। आयोग ने कहा कि कुछ और भी सीटें खाली हैं, जिनके लिए अभी रिपोर्ट और अधिसूचना का इंतजार है।

बंगाल और ओडिशा की तीन सीटों पर भी टाले गए चुनाव

मालूम हो कि इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर चुनाव और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी टाल दिए थे। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने अपने एक बयान में कहा था कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी और लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन कानून के तहत लगी पाबंदियों पर विचार करते हुए यह फैसला किया गया है कि चुनाव कार्यक्रमों को स्थगित किया जाए।

Read More: पार्टी को अब अपने अंदर झांकने की जरूरत है: कांग्रेस नेता सिब्बल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago