हलचल

झारखंड में विधानसभा चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हुई, इस दिन होगी मतगणना

हाल में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं। इसके बाद अब भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा के लिए चुनावी कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल पांच चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि 23 दिसंबर को इस चुनाव के नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।

20 दिसंबर को होगा आखिरी चरण का मतदान

निर्वाचन आयोग की जानकारी के मुताबिक़, झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 30 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान सात दिसंबर को होगा। तीसरे चरण की वोटिंग 12 दिसंबर, जबकि चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर को होगा। पांचवें और आखिरी चरण की वोटिंग 20 दिसंबर को होगी। इसके बाद 23 दिसंबर को इस चुनाव के परिणाम आएंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुल 2.265 करोड़ मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 20 फीसदी ज्यादा मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। बता दें कि झारखंड के 19 जिलों की 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए 19 जिले संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील घोषित किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम कराए गए हैं। आयोग इस बार पिछली बार की तुलना में अधिक से ​अधिक मतदान के लिए प्रयास करेगा।

झारखंड में अभी भाजपा-आजसू की गठबंधन सरकार

झारखंड में अभी भारतीय जनता पार्टी की आजसू यानि ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के साथ गठबंधन की सरकार है। भाजपा के रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री हैं। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 37 और उसके सहयोगी दल आजसू ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। हा​ल में हरियाणा और महाराष्ट्र में अकेले के दम पर पूर्ण बहुमत नहीं पाने का झटका खाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सामने झारखंड में अपनी सत्ता बचाने की कड़ी चुनौती होगी। उसे कांग्रेस, झामुमो यानि झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास पार्टी और आरजेडी की चुनौती की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Read More: भारत और बांग्लादेश खतरनाक पॉल्यूशन के बीच खेलेंगे पहला टी-20 मुकाबला?

झारखंड राज्य में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की जरूरत होगी। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो सत्ताधारी भाजपा को 37 और उसके सहयोगी दल आजसू को पांच सीट मिली थी। इनके अलावा दूसरी सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा थी, जिसने 19 सीटों पर जीत हासिल की। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 6, झाविमो को 8 और अन्य को छह सीट मिली थीं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago