कारोबार

कोरोना असर से ई-कॉमर्स कंपनियों को फायदा, इस तरह 30 प्रतिशत तक बढ़ी बिक्री

कोरोना से दुनिया भर में खौफ बना हुआ है और भारत में भी इसका बडा असर देखा जा रहा है। लोगों ने कोरोना वायरस के भय से बाहर निकलना ही छोड दिया है और घर पर ही दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली चीजों को मंगाया जा रहा है जिससे ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की बिक्री में भी वृद्वि होने लगी है।

अमेजन ने की 1 लाख लोगों की भर्ती की घोषणा

कोरोना के भय से कई देशों में स्कूल,मॉल आदि प्रमुख जगह बंद कर दी गई है जिससे लोग अब घरों में ही रहने को मजबूर हैं और अपनी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए ई कामर्स कंपनियों का सहारा ले रहे हैं। इस वजह से दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भी करीब 1 लाख कर्मचारियों की हायरिंग करने की घोषणा की है जो आर्डर की डिलीवरी करेंगे हालांकि यह भर्ती अमेरिका के लिए की जा रही है।

दैनिक उपयोग के सामान की बढ़ी बिक्री

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दैनिक उपयोग के सामान की खरीद के लिए लोग बाहर जाने के बजाय अपने घर पर ही इन सामानों को ऑनलाइन मंगवा रहे हैं जिससे ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री में पिछले कुछ दिनों में वृद्वि दर्ज की गई है।

इन चीजों की भी अचानक बढ़ी मांग

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सेनेटाइजर, हैंडवॉस व मास्क की मांग व बिक्री में अचानक वृद्वि हुई है और कई कंपनियों ने इन उत्पादों की बनाने की संख्या में भी बढोतरी कर दी है और बिक्री के लिए जमकर पब्लिसिटी भी की जा रही है।

Read More: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी डाइट में इन एंटी-वायरल चीजों को करें शामिल

टैक्सी कंपनियों को हो रहा घाटा

एक तरफ कोरोना भय से ई कॉमर्स कंपनियों को बडा फायदा हो रहा है तो दूसरी ओर देश में टैक्सी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। लोगो में इस बात का डर है कि जिन कंपनियों की टैक्सी में वह सफर करते हैं उनमें विदेशी भी भ्रमण करते हैं जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago