गरम मसाला

WWE रेसलर द रॉक ने 12 साल डेटिंग के बाद आखिर कर ली शादी, देखें फोटोज

पूर्व WWE रेसलर और हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड लॉरेन हैशिएन से आखिरकार शादी कर ली। लम्बे समय से दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लॉरेन अमेरिका की फेमस सिंगर हैं और दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 47 साल के रॉक ने इंस्टाग्राम पर अपनी और लॉरेन की फोटोज शेयर कर वेडिंग की खबर दी। फोटोज में जॉनसन अपनी पत्नी के साथ समंदर किनारे एक खूबसूरत लोकेशन पर नजर आ रहे हैं। इस प्राइवेट शादी में दोनों के​ सिर्फ कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए।

लॉरेन से है जॉनसन की दो बेटियां

kids with Lauren

ड्वेन जॉनसन और लॉरेन की पहली मुलाकात साल 2006 में ‘द गेम प्लान’ के सेट पर हुई थी। उस वक्त ड्वेन प्रोड्यूसर डैनी ग्रेशिया के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे। लेकिन दोनों का रिश्ता इतना अच्छा नहीं चल रहा था। यही कारण था कि उनका झुकाव लॉरेन की तरफ होने लगा। कुछ समय बाद वे डैनी से अलग हो गए और लॉरेन को डेट करने लगे। दोनों पिछले 12 साल से साथ हैं। यही कारण है कि दोनों की शादी को लेकर लम्बे समय से खबरें आ रही थीं। आपको बता दें कि लॉरेन से ड्वेन की दो बेटियां हैं। इसके अलावा पूर्व पत्नी डैनी से भी उनकी एक बेटी है, जिसका नाम सिमोन है और वह 18 साल की है।

with Simon
With Dany
Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago