लाइफस्टाइल

प्लान कर लीजिए ट्रिप, खुल गया दुधवा टाइगर रिजर्व

दुनियाभर में वन्य जीवन के लिए मशहूर दुधवा टाइगर रिजर्व आज यानी 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल गया है। यह टाइगर रिजर्व न सिर्फ वन्य जीवन बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी मशहूर है। यह रिजर्व उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में स्थित है और बहराइच तक फैला हुआ है। इस रिजर्व के तहत दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सेंचुरी और कतरनिया घाट सेंचुरी आती हैं।

धूमधाम से होगा आपका स्वागत

अगर आर इस टाइगर रिजर्व में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए इस बार कुछ खास होगा। इस बार पर्यटकों का धूम धाम से स्वागत किया जाएगा। दुधवा बेस कैंप पर इस साल एक वेलकम डोर बनाया गया है। इसके अलावा नाकवा नल्ला पर भी उनके स्वागत के लिए एक स्पेशल डोर बनाया गया है। इस टाइगर रिजर्व में टाइगर के अलावा स्लॉथ बीयर, एशियाई काला भालू, गेंडा, हाथी, सुअर, वाइल्ड बीयर जैसे कई जानवर हैं।

पहले ही करवा लें बुकिंग

पहले की तरह अब दुधवा रिजर्व में आॅन द स्पॉट बुकिंग नहीं की जा सकती है। इसलिए रिजर्व में जाने से पहले आॅनलाइन बुकिंग करवाना बेहतर रहेगा। इसके लिए यूपी टूरिज्म की वेबसाइट upecotourism.in या फिर http://dudhwa.co.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं।

दुधवा नेशनल नैशनल पार्क के बाहर भी काफी देखने लायक चीजें हैं। यहां एक मंडूक यानी मेंढक का मंदिर है, जिसे ओयल (Oyal) के राजाओं ने बनवाया था। इस मंदिर का बेस एक मेंढक की शेप में बना हुआ है। करीब 200 साल पुराना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

पार्क की टाइमिंग

यह पार्क हर साल 15 नवंबर से 15 जून तक खुलता है। सर्दियों में यहां सुबह के वक्त 7 बजे से 10 बजे के बीच जाया जा सकता है, वहीं शाम को 3 बजे से 6 बजे के बीच आप यहां जा सकते हैं। वहीं गर्मियों में इस टाइगर रिजर्व में जाने का समय सुबह 6 से 9 बजे तक है, जबकि शाम को 4 से 7 बजे तक।

जीप या हाथी सफारी है आॅप्शन

दुधवा टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए आप इसके ऑफिस से कोच या फिर जीप किराए पर ले सकते हैं। हाथी सफारी भी यहां उपलब्ध है। हाथी पर बैठकर पार्क घूमने का मज़ा ही कुछ और है। ऊंचाई पर बैठकर तब आप अच्छी तरह जानवरों और अन्य जीवों को देख सकते हैं।

एंट्री फीस

भारतीयों के लिए एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 100 रुपये है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये है।

जाने के साधन

हवाई मार्ग – अगर फ्लाइट से दुधवा टाइगर रिजर्व जाने का प्लान है तो यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट लखनऊ है जोकि पार्क से 238 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेल मार्ग – यहां का नज़दीकी रेलवे स्टेशन दुधवा है, जोकि पार्क से 4 किलोमीटर दूर स्थित है।

सड़क मार्ग – यहां का नज़दीकी शहर पलिया है, जो कि लखनऊ से 238 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago