ये हुआ था

डॉ. विक्रम साराभाई का देश के कई नामी संस्थानों की स्थापना में रहा था अहम योगदान

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की आज 30 दिसंबर को 51वीं पुण्यतिथि है। वे प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और खगोलशास्त्री थे। डॉ. साराभाई के उल्लेखनीय योगदान से ही आज भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साराभाई को उनके योगदान के लिए वर्ष 1962 में ‘शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार’, वर्ष 1966 में ‘पद्म भूषण’ और वर्ष 1972 में ‘पद्म विभूषण (मरणोपरांत)’ से सम्मानित किया गया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘फादर ऑफ द इंडियन स्पेस प्रोग्राम’ के रूप में भी जाना जाता है। इस ख़ास अवसर पर जानिए देश के महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की

डॉ. विक्रम साराभाई का पूरा नाम विक्रम अंबालाल साराभाई था। उनका जन्म 12 अगस्त, 1919 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिता अंबालाल साराभाई एक उद्योगपति थे। जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनकी गुजरात में कई मीलें थीं। उन्होंने अपने माता-पिता की प्रेरणा से बचपन में ही तय कर लिया था कि उन्हें विज्ञान के माध्यम से देश और मानवता की सेवा करनी है।

डॉ. विक्रम साराभाई स्नातक की शिक्षा हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गए थे। वहीं से उन्होंने सेंट जॉन कॉलेज से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वहां से लौटने के बाद साराभाई ने वर्ष 1947 में अहमदाबाद में ही भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) की स्थापना की। डॉ. साराभाई ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हमेशा युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करते थे।

यूं चला इसरो (ISRO) के गठन का सफर

देश की आजादी के बाद डॉ. विक्रम साराभाई ने वर्ष 1947 में फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (पीआरएल) की स्थापना की, जिसे अहमदाबाद स्थित अपने ही घर में शुरु किया था। यहीं पर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर काम शुरु किया। वर्ष 1952 में उनके संरक्षक डॉ.सी.वी. रमन ने पीआरएल के लिए एक नए भवन की बुनियाद रखी। उनकी कोशिशों का ही परिणाम है कि आज हमारे देश के पास भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसी विश्व स्तरीय संस्था है।

उन्होंने कर्णावती (अमदाबाद) के डाइकेनाल और त्रिवेन्द्रम स्थित अनुसंधान केन्द्रों में काम किया। साराभाई ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में निर्भर बनाने का कार्य शुरू कर दिया था, क्योंकि उनकी रुचि अंतरिक्ष के क्षेत्र में अधिक थी। इसके लिए उन्होंने त्रिवेन्द्रम के पास थुम्बा और श्री हरिकोटा में रॉकेट प्रक्षेपण केन्द्र स्थापित किए। होमी भाभा की मदद से तिरुवनंतपुरम में देश का पहला रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन बनाया गया।

ऑपरेशन रिसर्च ग्रुप (ओआरजी) की स्थापना की

डॉ. विक्रम साराभाई ने अपने परिवार के अनेक व्यापारिक समूहों का नेतृत्व किया। उनकी रुचि विज्ञान के साथ अन्य क्षेत्रों में भी थी। उन्होंने अनेक संस्थानों की स्थापना की। ऑपरेशन रिसर्च ग्रुप (ओआरजी) की स्थापना की, जो देश का पहला बाजार अनुसंधान संगठन है। उन्होंने कई संस्थानों की मदद की, जैसे अहमदाबाद में नेहरू फाउंडेशन फॉर डेवलपमेंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIMA), अहमदाबाद टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ रिसर्च एसोसिएशन (ATIRA) और (CEPT) प्रमुख हैं।

उन्होंने अपनी पत्नी मृणालिनी साराभाई के सहयोग से दर्पण अकादमी ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट्स की स्थापना की। उनके द्वारा शुरू की गई या स्थापित की गई अन्य परियोजनाओं और संस्थानों में कलकत्ता में फास्टर ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) शामिल हैं।

महान वैज्ञानिक डॉ. साराभाई का निधन

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को दुनियाभर में बुलंदियों पर पहुंचाने वाले देश के इस महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई का निधन 30 दिसंबर, 1971 को केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित कोवलम में हुआ।

Read: श्रीनिवास रामानुजन ने दुनिया को सिखाये थे पूर्णांक लिखने के सबसे नए तरीके

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago