लाइफस्टाइल

क्या कोरोना वायरस का तेजी से पता लगाता है एंटीजन टेस्ट? यहां जानिए..

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के देश में लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च यानी आईसीएमआर ने एक अहम कदम उठाने जा रही है। दरसअल, आईसीएमआर कोविड-19 की टेस्टिंग फास्ट करने के लिए देशभर में ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ की शुरुआत करने पर विचार कर रही है। इस नए तकनीक वाले टेस्ट की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली में हुई थी। आईसीएमआर अब इस टेस्ट को देश भर में भी शुरू करने पर विचार कर रही है।

माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में यह नई तकनीक एक बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। इसमें टेस्टिंग प्रक्रिया तेज होने के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों का जल्दी पता चल जाएगा, जिससे उनको जल्दी इलाज की सुविधा भी मिल जाएगी। आमतौर पर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 1 से 2 दिन में आती है, जबकि इस नई तकनीक वाले टेस्ट से जांच रिपोर्ट मात्र 15 से 30 मिनट में सामने आ जाएगी।

इस तरह से काम करता है रैपिड एंटीजन टेस्ट

रैपिड एंटीजन टेस्ट में किसी भी व्यक्ति की नाक की दोनों तरफ से फ्लूइड का सैंपल लिया जाता है और उसके पास ही खड़ी एक मोबाइल बैन के अंदर बनी लेबोरेटरी में जांच किया जाता है। अगर टेस्टिंग स्ट्रिप पर केवल एक लाइन आती है, तो इसका मतलब रिपोर्ट नेगेटिव है। लेकिन नेगेटिव रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए आरटीपीसी तकनीक से दोबारा जांच की जाती है।

Read More: लंबे समय तक फिट रहना है तो इस तरह करें सदाबहार पौष्टिक आहार

आपको जानकारी के लिए बता दें कि रैपिड एंटीजन टेस्ट को शुरू करने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य है। पिछले गुरुवार से शुरू हुए इस टेस्ट से दिल्ली में तेजी से संक्रमितों की पहचान की जा रही है। जानकारों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के मामले में कम करने में यह टेस्ट एक अहम भूमिका निभाएगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago