लाइफस्टाइल

डायबिटीज रोगी वर्कप्लेस पर ऐसे रख सकते हैं अपनी सेहत का ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

आज के समय में डायबिटीज एक सामान्य बीमारी हो गई है। इस बीमारी का कारण आनुवांशिकता, अनियमित जीवनशैली, मोटापा, जंक फूड, उम्र बढ़ने के साथ ही कई लोग डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। इसे धीमी मौत भी कहा जाता है। इस बीमारी के दौरान मरीज को हमेशा अपना ब्लड शुगर लेवल जांचते रहने की जरूरत होती है। डायबिटीज रोगी अपने खाने में चीनी युक्त खाद्य पदार्थ कम कर देते हैं और दवाइयां खाना शुरू कर देते हैं।

जो व्यक्ति घर पर रहते हैं उन्हें अपना ध्यान रखने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन जो लोग नौकरी करते हैं उन लोगों के लिए खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे लोग जहां नौकरी करते हैं वहां घर जैसी सुविधाएं और खाने-पीने की चीजें उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान एक छोटी सी भी गलती जानलेवा साबित हो सकती है। आज के समय में नौकरी बेहद जरूरी होती है, ऐसे में जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और नौकरी करते हैं। ऐसे मरीजों के लिए अपने वर्कप्लेस पर कुछ ऐसी चीजों का उपयोग व सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि इस बीमारी को नियंत्रित कर सके।

हेल्दी ब्रेकफास्ट लें

डायबिटीज के रोगियों के लिए वर्कप्लेस पर हेल्दी ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी होता है। ब्रेकफास्ट में फ्रूट शेक, अंडा, टोस्ट, दही, फल और अनाज खा सकते हैं।

बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें

यदि वर्कप्लेस पर डेस्क पर काम करते हैं तो डायबिटीज पीड़ित व्यक्ति को हर एक-दो घंटे के अंतराल पर ब्रेक लेते रहना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा। लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहने से पीड़ित व्यक्ति को समय से पहले हृदय से संबंधित रोग और मोटापे जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा लंच ब्रेक के दौरान थोड़ी देर टहलने की कोशिश करें।

तनाव कम रखें

डायबिटीज के रोगी कई बार वर्कप्लेस अधिक काम के कारण तनाव में रहते हैं जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति से रोगी को तनाव से बचना चाहिए ताकि ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। इसके लिए वर्कप्लेस पर ही कुछ समय के लिए ध्यान, डीप ब्रीदिंग और वॉकिंग कर सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं

डायबिटीज के मरीज को रोजाना कम से कम दो-तीन लीटर पानी जरूर पानी चाहिए, ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है। यदि इससे पीड़ित व्यक्ति पानी नहीं पियेगा तो शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेटेड) हो जाएगी और ब्लड शुगर लेवल असामान्य रूप से बढ़ जाएगा। कैफीन और शुगर युक्त ड्रिंक्स ना पिएं, क्योंकि से सब आपके शरीर को डिहाइड्रेटेड कर देते हैं।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago