गरम मसाला

झाड़ू वाली फोटो पर हेमा मालिनी की चुटकी लेना पड़ा भारी, हाथ जोड़ माफी मांगते दिखे धर्मेंद्र !

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर संसद भवन के बाहर बीजेपी के सांसदों की झाड़ू लगाते फोटो खूब वायरल हुई। सभी ने अपनी मर्जी से कैप्शन देकर फोटो को आगे सरकाया। मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी का झाड़ू लगाने का नौसिखिया अंदाज काफी चर्चा में रहा। इस अंदाज की बदौलत सोशल मीडिया पर मीम आर्मी ने मीम्स की लाइन लगा दी।

यहां तक तो ठीक था, आजकल ट्रोल होना कौनसी बड़ी बात रही है, पर हेमा मालिनी की इस फोटो पर उनके पति धर्मेंद्र ने कमेंट करके बैठे-बिठाए पंगा ले लिया। धर्मेंद्र ने झाड़ू लगाती हेमा को “अनाड़ी” बताया, लेकिन अब इस बात के लिए वो हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं।

सारा मामला एक फैन को जवाब देने के चक्कर में शुरू हुआ। झाड़ू वाली फोटो पर एक फैन ने धर्मेंद्र से पूछा ”सर, मैडम ने कभी जिंदगी में झाड़ू उठाई है क्या?” धर्मेंद्र ने जवाब दिया “हां फिल्मों में, मुझे भी अनाड़ी लग रही थी, पर मैंने बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बंटाया है, मैं झाड़ू में माहिर था. I love cleanliness”

इसके बाद अब धर्मेंद्र ने फिर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए देखे जा सकते हैं और इस बार कैप्शन लिखा है ”कुछ भी कह बैठता हूं…कुछ भी की भावना को… कुछ भी समझ बैठते हैं यार लोग… ट्वीट बादशाह. कुछ भी किया… बात झाड़ू की भी… तौबा तौबा… कभी ना करूंगा.. हमका माफी दई दो मालिक.”

मतलब साफ जाहिर है धर्मेंद्र को अब अपनी अनाड़ी वाली बात के लिए पछतावा है और वो इसके लिए माफी मांग रहे हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago