हलचल

धनुष तोप शामिल है दुनिया की टॉप 5 तोपों में, जानिए इसकी खूबी

भारत ज्यादातर अपने रक्षा उपकरणों विदेशों से आयात करता आया है, लेकिन कुछ हथियार अब देश के अंदर भी बनने लगे है जिसके अंतर्गत धनुष तोप भारतीय सेना की ताकत बनने जा रही है। जिससे सेना की ताकत अब कई गुना बढ़ जाएगी। धनुष 155एमएम X 45 एमएम की आर्टिलरी गन यानी तोप है और इसे देसी बोफोर्स कहा जाता है।

जहां ये देसी बोफोर्स को आज ही सेना को सौंपा जाना था लेकिन आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड महानिदेशक सौरभ कुमार कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जिसके कारण अब निर्माणी प्रशासन 29 मार्च को सेना के खाते में 4 धनुष तोप सेना के हवाले करने की तैयारी कर रहा है।

ये धनुष तोप युद्ध के समय में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। बोफोर्स की तर्ज पर धनुष तोप को बनाया गया है। गौरतलब है कि 1980 के दशक में बोफोर्स को भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

जबलपुर के ‘गन कैरेज फैक्ट्री’ में होता है धनुष का निर्माण

उत्तर प्रदेश के जबलपुर की गन कैरेज फैक्ट्री GCF खमरिया में स्वदेशी धनुष तोप का निर्माण कार्य किया जा रहा है। धनुष तोपों को बोफोर्स तोपों का स्वदेशी संस्करण कहा जाता हैै। GCF को कुल 114 तोपों का ऑर्डर मिला है।

धनुष तोप का निर्माण कार्य 2011 से शुरू हुआ था, जो 2014 में पूरा हो गया था। इनके निर्माण के बाद से ही लगातार 4 साल से तोप का परीक्षण चल रहा था।

 

धनुष तोप भारतीय सेना की अब तक की सबसे ताकतवर तोप है, इसकी मारक क्षमता 38 किमी है। 38 किमी तक ये तोप निशाना बना सकती है। धनुष तोप का कैलिबर 155mm है, इनडीजीनियस आर्टिलरी गन बोर्फोस का स्वदेशी संस्करण है।

यह भारत में बनाई गई पहली लंबी रेंज की तोप है। ये तोप दिन और रात दोनों वक्त हमला करने में सक्षम है। इसकी बनावट ऐसी है कि ये पहाड़ी इलाकों में भी बड़ी आसानी से तैनात की जा सकती है। रेगिस्तान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में धनुष भरोसेमंद साबित हुई है।

धनुष तोप में है 90 % स्वदेशी पुर्जे

देश में निर्मित ‘धनुष’ पहली तोप हैं जिसमें प्रयुक्त 90 प्रतिशत कलपुर्जे भारत में बने हैं। केवल 10 प्रतिशत कलपुर्जे ही भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड से आयात किए गए हैं। सेना को इसे सौंपने से पहले इससे 2000 राउंड फायर किए गए।

ये खूबियों से लेस है हमारी ‘धनुष’

2692 किलोग्राम बैरल का वजन
46 किलोमीटर तक मारक क्षमता
2 फायर प्रति मिनट में दो घंटे तक लगातार गोले दागने में सक्षम
3 फायर प्रति मिनट में डेढ़ घंटे तक लगातार दागने में सक्षम
46.5 फायर प्रति मिनट करने की क्षमता
12 फायर प्रति मिनट करने की क्षमता

धनुष है दुनिया की टॉप—5 तोपों में शामिल

बोफोर्स बीओ-5 (स्वीडन)
एम 46-एस (इजरायल)
जीसी 45 (कनाडा)
नेक्सटर (फ्रांस)
धनुष (भारत)

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago