लाइफस्टाइल

डीजीसीए: विमान में लगेज बैग नहीं ले जाने वाले यात्रियों को टिकट में मिलेगी छूट

हवाई सेवा के जरिये यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशख़बरी आई है। दरअसल, विमान में लगेज बैग नहीं ले जाने वाले यात्रियों के लिए टिकट खरीदना पहले से सस्ता पडे़गा। नागर विमानन महानिदेशालय यानि डीजीसीए ने भारत में विमान कंपनियों से उन यात्रियों को छूट देने को कहा है, जो यात्रा के दौरान सिर्फ केबिन बैग साथ लेकर चलते हैं।

जानकारी के अनुसार, इसके लिए विमान में यात्रा करने जा रहे यात्रियों को अपना टिकट बुक करते समय ही जानकारी देनी होगी। डीजीसीए ने इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है। हालांकि, हवाई यात्रा किराये में कितनी छूट देनी है, यह पूरी तरह से विमान कंपनियों पर निर्भर होगा।

नो बैगेज नीति को लेकर डीजीसीए ने जारी किया नए सर्कुलर

नागर विमानन महानिदेशालय ने जीरो बैगेज/नो बैगेज नीति को लेकर जारी किए एक नए सर्कुलर में कहा है कि जो लोग सिर्फ केबिन बैग लेकर जा रहे हैं, उन्हें ही किराये में छूट मिलेगी। देश में लागू मौजूदा नियमों के मुताबिक, फ्लाइट में सात किलो का केबिन बैग और अधिकतम 15 किलो तक का लगेज बैग ले जाने की अनुमति है। हालांकि, कई विमान कंपनियों ने विभिन्न यात्री श्रेणियों के लिए लगेज बैग के वजन की अलग-अलग सीमा भी तय कर रखी है। DGCA की इस नीति का उद्देश्य हवाई यात्रा में नो बैगेज को बढ़ावा देना है।

Read More: देश में 28 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ाने निलंबित रहेंगीः डीजीसीए

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago