हलचल

डीजीसीए ने कमर्शियल इंटरनेशनल उड़ानों पर आगामी आदेश तक बढ़ाई रोक

भारत से संचालित होने वाली अधिसूचित अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों पर रोक बढ़ा दी गई है। सोमवार को नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि आगामी आदेश तक यह रोक जारी रहेगी। हालांकि इससे बबल समझौते के जारी उड़ानों व एयर कार्गो सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। डीजीसीए ने कहा कि इस संबंध में 26 नवंबर 2021 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कोरोना महामारी के चलते देश से व्यावसायिक उड़ानों पर पाबंदी लगाई गई थी।

दिसंबर से उड़ानों को फिर से शुरू करने का किया था ऐलान

आपको बता दें कि इससे पहले 19 जनवरी को केंद्र सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों पर प्रतिबंध को 28 फरवरी 2022 तक बढ़ा दिया था। यह प्रतिबंध DGCA से मंजूरी प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कार्गो संचालन और उड़ानों पर लागू नहीं होगा। इसके पूर्व भारत ने कुछ शर्तों के साथ 15 दिसंबर 2021 से अधिसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन ओमिक्रॉन लहर के कारण इसे टाल दिया गया था। दिसंबर 2021 में जारी की गई अधिसूचना में डीजीसीए ने कहा था कि इन उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जनवरी, 2022 तक रहेगा।

द्विपक्षीय एयर बबल समझौते के तहत जारी रहेंगी उड़ानें

कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद 23 मार्च, 2020 से भारत में अधिसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, उनके साथ गठित एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 45 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं। द्विपक्षीय एयर बबल समझौते में दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ प्रतिबंधों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं। यह समझौता नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने पर कमर्शियल पैसेंजर सर्विस को दोबारा शुरू करने के लिए दो देशों द्वारा किया जाता है। फिलहाल इस समझौते के तहत चल रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रहेंगी।

विदेश से आने वालों को नई कोरोना गाइडलाइन में बड़ी राहत, अनिवार्य होम क्वारंटाइन से भी छूट

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago