गरम मसाला

मेरी पत्नी से बेहतर मेरी वाइफ का रोल और कौन कर सकता है : रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का ऐसा कपल है जिस पर हर किसी की निगाह रहती है। दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यही कारण था कि दोनों की वेडिंग को पूरी दुनिया में काफी हाइक मिली थी। दोनों की शादी के बाद से सभी के मन में यह सवाल था कि अब यह रीयल लाइफ जोड़ी बड़े परदे पर कब साथ नज़र आएगी। लेकिन अब दर्शकों का यह इंतजार बहुत जल्दी खत्म होने वाला है क्योंकि निर्देशक कबीर खान ने दोनों को अपनी फिल्म में साथ लेकर आ रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं विश्वकप पर आधारित फिल्म ’83’ की। इसमें रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्म में कपिल की वाइफ रोमी देव के किरदार के लिए दीपिका को फाइनल कर लिया गया है। हाल ही रणवीर सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रणवीर का कहना है कि फिल्म की उनकी वाइफ का किरदार उनकी वाइफी से बेहतर और कौन निभा सकता है। ऐसे में अब दर्शकों के लिए यह फिल्म और भी महत्वपूर्ण हो गई है। शादी के बाद पहली बार यह कपल आॅन स्क्रीन साथ नज़र आएगा।

बात करें ’83’ की तो डायरेक्‍टर कबीर खान की यह फिल्‍म 1983 में हुए वर्ल्‍ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को मिली ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस टीम को कपिल देव ने लीड किया था और फिल्‍म में उन्‍हीं का किरदार रणवीर निभा रहे हैं। उनके अलावा साकिब सलेम, हार्डी संधू, एमी विर्क और कई अन्‍य ऐक्‍टर्स टीम के बाकी क्रिकेटर्स का रोल प्‍ले कर रहे हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago