गरम मसाला

कोंकणी रिवाज से हुई दीपिका-रणवीर की शादी, जानें क्या होता है इसमें खास

बॉलीवुड के दो चहेते स्टार शादी के बंधन में बंध गए हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इटली के लेक कोमो में शादी के भव्य आयोजन किया गया है। सभी रस्मों की अदायगी के बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

जहां एक तरफ लोग दोनों की शादी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं वहीं इटली में हुई इस शादी की चर्चा कुछ और वजहों से भी हो रही हैं। शादी को लेकर अपनाए जाने वाले रीति-रिवाज हर किसी की जुबां पर बने हुए हैं। दोनों कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं।

ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि कोंकणी रीति रिवाज में क्या अलग होता है, कैसे होती है इसमें शादी, तो चलिए हम देते हैं आपको सारे सवालों के जवाब।

उडिडा मुहूर्त-

उडिडा यानि काला चना जो कि कोंकणी समाज के आहार में सबसे प्रमुख माना जाता है। इस रस्म के दौरान नई दुल्हन को काले चने को चक्की पर पीसना सिखाया जाता है। इसके बाद दूल्हा भी इस रस्म करता है। इसके पीछे यह मान्यता है कि दोनों शादीशुदा जिंदगी में आगे एक-दूसरे के काम आ सकें।

काशी यात्रा-

रस्म के नाम से आप सोच रहे होंगे कि शादी के बाद दोनों काशी चले जाते हैं, तो दिमाग को वापस इधर लाइए और आगे पढ़िए। हर शादी में शरारतों और मस्ती का दौर चलता है। ये रस्म भी कुछ वैसी ही होती है। काशी यात्रा में प्रतीकात्मक तौर पर दूल्हा शादी के बाद सभी सांसारिक बंधनों को छोड़कर अकेला जीवन बिताने काशी जाता है।

तभी दुल्हन के पिता उसे मनाने का नाटक करते हैं और कुछ देर बाद वो मान जाता है।

वरमाला-

दूल्हा और दुल्हन कई तरह की रस्मों के बाद मंडप में पहुंचते हैं। दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर लाया जाता है यह काम मामा करते हैं। दूल्हा-दुल्हन के बीच वहां एक परदा लगा होता है और कुछ मंत्र पढ़ने के बाग जैसे ही परदा गिरता है दोनों एक-दूसरे को माला पहनाते हैं।

सप्तपदी-

दूल्हा-दुल्हन के बीच में चावल के सात ढेर रखे जाते है। श्लोक के बीच दुल्हन चावल के ढेरों पर कदम रखते हुए आगे बढ़ती है। इसका मतलब होता है कि ये सातों जन्म एक साथ रहेंगे।

होन्टी भोर्चे-

सारी रस्मों के बाद दुल्हन कपड़े बदल लेती है और शादी के कपड़े पहन लेती है। शादी के कपड़े पहनने के बाद वो माथे पर अर्द्धचंद्र बिंदी लगाती है जिसका मतलब होता है वो अब शादीशुदा है।

वर उभर्चे-

शादी की सारी रस्मों के बाद यह आखिरी रस्म है। इसमें दुल्हन के मामा और मामी, जोड़े को मंडप से लेकर आते हैं। फिर दुल्हन को जमीन पर बैठाकर दूल्हा उसके पल्लू में सोने का एक सिक्का बांधता है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago