ताजा-खबरें

जब गांधी जी की याद में फफक-फफकर रोए यूपी के नेताजी, वीडियो तो वायरल होना था!

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं पुण्यतिथि पर दुनिया में सबसे ज्यादा दुखी था एक नेता। ये हैं उत्तर प्रदेश के संभल के सपा अध्यक्ष फिरोज खान। राजनीति में बड़े-बड़े ड्रामेबाज आपने देखें होंगे मगर इन साहब ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। ये पहुंचे थे बापू को श्रद्धांजलि देने। संभल के फव्वारा चौक पर फिरोज अपने कार्यकताओं के साथ बापू को याद करने पहुंचे थे।

यहां सबकुछ नॉर्मल चल रहा था। अचानक मीडिया के एंट्री होते ही सपा नेता फिरोज खान इमोशनल हो गए। ये इतना इमोशनल हो गए ​कि ऐसा लगा मानो गांधी जी अभी-अभी दुनिया से गए हों।

चौराहे पर लगी गांधी जी की मूर्ति पर नेताजी फफक-फफकर रोने लगे। इनके आसपास के कार्यकर्ता भी रोने के इस ड्रामे में साथ निभा रहे थे। सिसकियां भर-भरकर ये ऐसा रोए कि हाथों-हाथ वायरल हो गए। आजकल हर आदमी वायरल होने का ही इंतजार करता है। शायद ये भी वहीं चाहते थे।

सभी न्यूज चैनल्स पर दिनभर सपा नेता फिरोज खान की फुटेज चलती रही। सोशल मीडिया पर भी इनके रोने का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर पर भी यूजर्स इनके वीडियो को कमेंट करते हुए शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नेताजी बापू की मूर्ति पर सिर झुकाकर रोए जा रहे है। आसपास के लोग उन्हे ढांढस भी बंधा रहे है। रोने के बाद फिरोज खान मूर्ति की तरफ देखकर बोले बापू आप हमें छोड़कर कहां चले गए। आपने इतने बड़े देश को आजाद कराया और फिर हम सब को अनाथ छोड़ गए।

देखिए नेताजी का रोचक वीडियो:

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago