कारोबार

क्रूड कीमतों में गिरावट और कोरोना के कहर से सहमा शेयर मार्केट, सेंसेक्स के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट

पहले कोरोना वायरस का कहर न केवल सेहत के लिए बुरा साबित हो रहा था, अब दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी उसका असर तेजी से नजर आने लगा है। भारतीय शेयर बाजार में कोरोना वायरस के बाद अब यस बैंक की वजह से सोमवार को सेंसेक्स में करीब 2357 अंक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स में यह गिरावट भारतीय शेयर मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले एक दिन की रिकॉर्ड गिरावट 1,624 अंकों की थी जो 24 अगस्त, 2015 को दर्ज हुई थी। साथ ही निफ्टी में भी करीब 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से निवेशक घबरा गए, हालांकि संकटग्रस्त यस बैंक के शेयरों में 34 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 1169.74 अंकों की गिरावट के साथ 36,406.88 पर खुला, जबकि निफ्टी 332.40 अंक गिरकर 10,657.05 पर कारोबार कर रहा था। वहीं यस बैंक के शेयर मजबूती के साथ खुले और 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल यस बैंक के शेयर 34 फीसदी के उछाल पर कारोबार कर रहा है। अचानक दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 2200 अंक से ज्यादा गिर गया और 35,547.27 पर कारोबार कर रहा है।

क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ी गिरावट

ओपेक देशों और रूस के बीच तेल की कीमतों को लेकर भारी मतभेद सामने आया है और इस वजह से क्रूड में 30 फीसदी की भारी गिरावट आई है। ब्रेंट 36 डॉलर के नीचे फिसल गया है। भारतीय शेयर मार्केट में भारी गिरावट से मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आ रही है। तेल-गैस शेयर बाजार में भी मंदी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.85 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

इससे पूर्व शुक्रवार को भी शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। यस बैंक में आए संकट से उसके शेयरों की बिक्री करीब 6 रुपए तक पहुंच गई। हालांकि उसके बाद शेयर में तेजी देखने को मिली थी और 19 तक पहुंचा था।

बता दें कि दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस का प्रकोप, तेल की कीमतों में गिरावट और यस बैंक का संकट शेयर बाजार पर कहर बनकर टूटा है। शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार के अंत में सेंसेक्स 894 अंक टूटकर 37,576 पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 327 अंक टूटकर 10,942.65 पर खुला और अंत में 289.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,979.55 पर बंद हुआ। यस बैंक कारोबार के अंत में 55 फीसदी की गिरावट के साथ 16.55 पर बंद हुआ था।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago