उछल कूद

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हुई यह ख़ास उपलब्धि

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक ख़ास उप​लब्धि अपने नाम कर ली है। रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल कॅरियर में गोलों की संख्या को 700 पर पहुंचा दिया है। उन्होंने सोमवार को यूक्रेन के ख़िलाफ़ यूरो कप-2020 के क्वालिफायर मुकाबले में पुर्तगाल के लिए एकमात्र और अपने कॅरियर का 700वां गोल ठोका। हालांकि, रोनाल्डो अपनी टीम को टीम नहीं दिला सके और यूक्रेन से पुर्तगाल 2-1 के अंतर से हार गया। उन्होंने 72वें मिनट में पेनल्टी से गोल किया। अपने इस एक गोल की मदद से रोनाल्डो सात सौ गोल के आंकडे को छूने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

गोल के मामले में इस नंबर पर है रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भले ही यह 700वां गोल था, लेकिन वे इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के छठे फुटबॉलर हैं। यह बात अलग है कि रोनाल्डो मौजूदा फुटबॉलर्स में सबसे ज्यादा गोल मारने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा गोल ठोकने के मामले में चेक रिपब्लिक के पूर्व फुटबॉलर जोसेफ बाइकन 805 गोल के साथ नंबर एक पर काबिज हैं। फुटबॉल इतिहास में 772 गोल के साथ ब्राजील के रोमारियो दूसरे, 767 गोल के साथ ब्राजील के ही पेले तीसरे, 746 गोल के साथ हंगरी के फरेंक पुस्कास चौथे, 735 गोल के साथ जर्मनी के गर्ड म्यूलर पांचवे और 700 गोल के साथ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो छठे नंबर पर हैं।

973वें मैच में हासिल की यह ख़ास उपलब्धि

34 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह उपलब्धि अपने 973वें (घरेलू, क्लब और इंटरनेशनल) मैच में हासिल की है। अपने 17 साल लंबे करियर में उन्होंने 95 गोल अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए किए हैं। इसके अलावा अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय क्लबों के लिए उन्होंने 605 गोल किए हैं। पुर्तगाल के अलावा उनके गोलों की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा रियाल मैड्रिड के लिए 450 गोल, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118, युवेंट्स के लिए 32 और स्पोर्टिंग क्लब पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 5 गोल किए हैं।

अभिजीत बनर्जी को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानें क्या है उनका जेएनयू  कनेक्शन

अब तक के कॅरियर में दाएं पैर से किए सर्वाधिक गोल

पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अब तक करीब दो दशक के कॅरियर में कुल 700 गोलों में से 444 यानि 63 फीसदी गोल दाएं पैर से दागे हैं। इसके अलावा उन्होंने 126 गोल अपने बाएं पैर से, 128 गोल हेडर (सिर) की मदद से और दो गोल रोनाल्डो ने अपने सीने के दाहिने हिस्से से किए हैं। वे सबसे ज्यादा गोल दागने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं लेकिन उन्हें नंबर एक बनने में अभी वक़्त लगेगा। फिलहाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो यह ख़ास उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago