हलचल

कोरोना: विश्व बैंक ने आरोग्य सेतु ऐप की तारीफ की, कहा- इस ऐप ने नया रास्ता दिखाया

कोरोना वायरस के लक्षणों का पता लगाने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई आरोग्य सेतु ऐप की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। विशेषज्ञों और कई एजेंसियों ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए इसे उपयोगी बताया है। इसके अलावा अब विश्व बैंक ने भी आरोग्य सेतु ऐप की तारीफ की है। विश्व बैंक ने कहा है कि इस ऐप ने लोगों को नया रास्ता दिखाया है।

आरोग्य सेतु ऐप के लॉन्च के कुछ दिनों बाद ग्लोबल तकनीक की दुनिया की बड़ी कंपनियों एप्पल और गूगल ने हाल में कहा कि वे स्मार्टफोन में एक ऐसे सॉफ्टवेयर का निर्माण कर रहे हैं, जो कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद करेगा। इसके साथ ही यह यूजर्स को सूचित करेगा कि वे कोविड-19 यानी कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं या नहीं।

आरोग्य सेतु की तर्ज ऐप बना रहे हैं एप्पल और गूगल

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने ट्विटर पर एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को टैग करते हुए लिखा, ‘भारत कोरोना वायरस (कोविड-19) के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। जिसे यूजर्स की जानकारी गोपनीय रखे जाने के लिहाज से डिजायन किया गया है। हमें खुशी है कि आरोग्य सेतु की तर्ज पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए एप्पल और गूगल मिलकर इस तरह की ऐप विकसित कर रहे हैं।’

Read More: सुप्रीम कोर्ट ने तबलीग़ी जमात के मीडिया कवरेज पर अंतरिम निर्णय देने से किया इनकार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च की है जो लक्षणों के आधार पर बताता है कि यूजर्स को कोरोना वायरस का परीक्षण कराने की जरुरत है या नहीं। इसके ऐप के जरिए यह भी पता चलता है कि यूजर्स के आस-पास कोई कोरोना संक्रमित है या नहीं।

यही कारण है कि केंद्र सरकार देशभर के लोगों से इसे डाउनलोड करने को कह रही है। आरोग्य सेतु ऐप को सबसे पहले लॉन्च कर भारत ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago