हलचल

भारत में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ के पार पहुंचा, मौतों में आई कमी

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण का आंकड़ा 55 करोड़ के पार हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को देश में 77 लाख दो हजार 524 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। आपको बता दें कि भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। वहीं, देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा हाल ही में 14 अगस्त को छुआ था। केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि टीकाकरण के मामले में यह देश की रिकॉर्ड उपलब्धि है।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब चार लाख

भारत में सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामले में कमी के साथ-साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32,937 नए मामले सामने आए, जबकि 417 लोगों की इससे मौत हुई। वहीं पिछले एक दिन में 35,909 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,81,947 है। वहीं, अब देश में कुल मृतकों की संख्या 4,31,642 हो चुकी है। कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या की बात करें तो अब तक यह 3,14,11,924 हो गई है।

टीकाकरण का नया चरण 21 जून से हुआ शुरू

भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण करने की रफ्तार को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि देशव्यापी कोरोना टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून, 2021 से सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना टीका लगाने की घोषणा की थी। इसके अनुसार ही भारत सरकार ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति लागू की है, जिसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन खरीद कर राज्य सरकारों को मुहैया करा रही है।

Read Also: दो से 12 साल तक के बच्चों का इस साल नहीं होगा टीकाकरण, रिसर्च टीम की सिफारिश

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago