शिक्षा

लॉकडाउन 3.0 : UPSC ने 31 मई को होनी वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की

देश में जारी कोरोना संकट व लॉकडाउन 3 के चलते संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह एक्जाम 31 मई को होने वाली थी और अब इस परीक्षा की नई डेट की घोषणा 20 मई को की जा सकती है।

31 मई को होनी थी यह परीक्षा

गौरतलब है कि यूपीएससी की यह सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित होने वाली थी लेकिन देश में कोरोना संकट व लॉकडाउन जारी रहने की वजह से ही इसे स्थगित कर दिया गया है। देश की सबसे बडी व प्रशासनिक सेवा में आने के लिए यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस एक्जाम में देशभर से लाखों अभ्यर्थी इसमें शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाते हैं।

20 मई को की जा सकती है नई तारीख की घोषणा

इधर परीक्षा स्थगित होने के बाद संघ लोक सेवा आयोग का यह भी कहना है कि अब इस परीक्षा की नई तारीख की घोषणा लॉकडाउन व कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के बाद 20 मई को की जा सकती है। गौरतलब है कि देश में आज 4 मई से तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है जो 17 मई तक जारी रहेगा।

इसी हफ्ते जारी होने थे एडमिट कार्ड

इस एक्जाम के एडमिट कार्ड इस सप्ताह ही जारी होने वाले थे। यूपीएससी का कहना है कि कोरोना व लॉकडाउन के चलते इस प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने के लिए कई उम्मीदवारों ने आयोग से निवेदन भी किया था। यूपीएससी ने बताया कि अब इस परीक्षा की नई डेट घोषित होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी होने के बारे में जानकारी दी जावेगी।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago