हलचल

लालू प्रसाद यादव का हो सकता है कोरोना टेस्ट, उनका इलाज कर रहे चिकित्सक के वार्ड में मिला कोरोना पॉजिटिव

राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में उनकी कोरोना संक्रमण की जांच कराई जा सकती है। रांची के रिम्‍स में अपना इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव की देखरेख कर रहे चिकित्‍सक डॉक्टर उमेश प्रसाद के वार्ड में एक मरीज में सोमवार को कोराना संक्रमण की पुष्टि के बाद उनपर भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

13 गंभीर बीमारियों से ग्रस्‍त हैं लालू

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चारा घोटाले के 4 मामलों में सज़ा काट रहे लालू प्रसाद यादव पहले ही 13 गंभीर बीमारियों से ग्रस्‍त हैं। वे क्रॉनिक किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। लालू के शूगर में भी बराबर उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में राजद सुप्रीमो की ओर से कोरोना संक्रमण का खतरा बताते हुए पहले ही पैरोल की मांग की गई थी। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल, होटवार के काराधीक्षक और जेल महानिरीक्षक ने भी लालू यादव को कोरोना का खतरा बताते हुए रिम्‍स के पेइंग वार्ड से अलग शिफ्ट करने पर गृह विभाग को पत्र लिखा था।

Read More: कोरोना वायरस संक्रमण से गुजरात के इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन

रिम्‍स प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद के वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डॉक्‍टर में भी संक्रमण का खतरा है। दरअसल, डॉ. उमेश हर दिन लालू की जांच करने पेइंग वार्ड में आते हैं। ऐसे में संक्रमण का खबरा बना हुआ है। वहीं, रिम्‍स प्रबंधन की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अगर डॉ. उमेश प्रसाद क्‍वारंटाइन में जाते हैं, तो संभव है कि लालू प्रसाद यादव का भी कोरोना टेस्ट कराया जा सकता है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago