ताजा-खबरें

कोरोना प्रकोप : ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, केंद्र से किया ये आग्रह

आखिर देश में ओडिशा पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां अब लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा सीएम ने केंद्र सरकार से भी आग्रह किया है कि 30 अप्रैल तक ट्रेन व हवाई सेवा भी शुरू नहीं हो।

अपने मंत्रियों से चर्चा कर सीएम ने लिया यह फैसला

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ​महत्वपूर्ण निर्णय अपनी सरकार के मंत्रियों से चर्चा करने के बाद लिया है। पटनायक ने मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग की थी। सीएम ने यह भी कहा कि स्कूल आदि शिक्षण संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।

लॉकडाउन बढ़ाने वाला पहला राज्य बना ओडिशा

देश में 14 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने वाला ओडिशा पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां इस तरह का फैसला ​लिया गया है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की थी एवं वर्तमान में देश में कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए कई राज्य सरकारें व विपक्षी पार्टियां इसे आगे बढाने की केंद्र सरकार से मांग कर रही है। ओडिशा में कोरोना के कहर को देखते हुए ही राज्य के सीएम ने यह फैसला लिया है।

Read More: बढ़ सकता है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने बैठक में दिए बड़े संकेत

भारत में हुए 5 हजार से ज्यादा मामले, इतनी मौते

अन्य देशों के साथ ही कोरोना वायरस अब भारत में भी अपना आतंक मचा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक देश में अब तक 5 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले आ चुके हैं और 150 के लगभग मौत हो चुकी हैं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago