ताजा-खबरें

कोरोना: चिकन की बिक्री में गिरावट देख किसान ने हजारों मुर्गियों को दफनाया जिंदा

कोरोना का बुरा असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस वायरस का खामियाजा अब मुर्गियों को भी उठाना पडा है। कर्नाटक में एक किसान द्वारा अपने फार्म की हजारों मुर्गियों को जमीन में जिंदा दफनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

कर्नाटक का है यह मामला, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

जानकारी के मुताबिक यह मामला कर्नाटक के बेलागवी व कोलार जिले का है। मुर्गी पालने की फार्म चलाने वाले एक किसान ने करीब 6 हजार मुर्गियों को जमीन में जिंदा दफन करवा दिया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया है।

किसान ने हजारों मुर्गियां दफनाने की बताई ये वजह

नजीर अहमद मकंदर नाम के इस किसान ने बताया कि वह पोल्‍ट्री फार्म चलाता है और जब से कोरोना वायरस का मामला बढा है तब से चिकन की कीमत में भारी गिरावट आ गई है। इसके अलावा लोगों में भी यह भय व अफवाह दिमाग में बैठ चुकी है कि चिकन खाने से यह वायरस फैलता है। परेशान किसान ने बताया कि बाजार में अचानक आई मंदी की वजह से मुर्गियों को पालना भी बहुत मुश्किल हो रहा था और इस वजह से यह कदम उठाया गया है।

कोरोना बनी प्रमुख वजह,लोगों में फैली यह अफवाह

दरअसल जब से कोरोना वायरस ने देश व दुनिया में कहर बरपाना शुरू किया है तब से लोगों में यह भी अफवाह फैल चुकी है कि चिकन की वजह से कोरोना का दुष्प्रभाव बढता है। इस भय के कारण लोगों ने चिकन खाना ही बहुत कम कर दिया है जिससे चिकन की बिक्री में भी भारी गिरावट देखी गई है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago