कारोबार

कोरोना इफेक्ट : देश में बंद हो सकती हैं 7 लाख से ज्यादा ऐसी छोटी दुकानें

भारत में कोरोना के कहर ने हर सेक्टर को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसी का नतीजा यह सामने आ रहा है कि देश में करीब 7 लाख से ज्यादा दुकानें स्थायी रूप से बंद होने की कगार पर हैं। इस मामले में कंज्यूमर गुड्स कंपनीज का मानना है कि ज्यादातर ये दुकानें पैसे की तंगी व दुकान मालिकों के अपने गांव लौटने की वजह से बंद पड़ी हैं और ऐसा लग रहा है कि ज्यादातर दुकानें दुबारा नहीं खुल पाएंगी।

किराना स्टोर और रिटेल स्मार्टफोन विक्रेता हैं शामिल
बताया जा रहा है कि इन दुकानों में करीब 6 लाख किराना स्टोर व 1 लाख के लगभग रिटेल स्मार्टफोन विक्रेता हैं। इनमेें रिटेल में स्मार्टफोन विक्रय करने वाली 60 प्रतिशत दुकानें नहीं खुली हैं। ज्यादातर दुकान मालिक अपने गांव को लौट गए हैं और इस तरह की स्थिति आगामी 5-6 महीने तक रह सकती है।

Read More: वित्त वर्ष 2019-20 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट घटकर 4.2 प्रतिशत पर रही

गौरतलब है कि देश में करीब 2 महीने से लॉकडाउन जारी है और अब पांचवा चरण भी लागू होने वाला है। भारत में कोरोना से अब तक करीब 1 लाख 70 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। लाखों प्रवासी मजदूर व लोग अपने गांव लौट आए हैं और देश व दुनिया में कोरोना संक्रमण से हालात कब सामान्य होंगे इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago