कारोबार

कोरोना इफेक्ट : फूड डिलीवरी बिजनेस में आई भारत की ये सबसे बड़ी ट्रैवल कंपनी

देश व दुनिया में कोरोना संकट व लॉकडाउन से ट्रैवल इंडस्ट्री को तगडा घाटा हुआ है और इस घाटे से ट्रैवल कंपनियों को उबरने में कई साल लग जाएंगे। इसलिए ज्यादातर ऐसी कंपनियों ने नए बिजनेस के बारे में फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। देश की सबसे बडी ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप ने अपने नए बिजनेस फूड डिलीवरी में जाने की घोषणा कर दी है। जानिये इस खबर के बारे में विस्तार से-

महंगे रेस्टोरेंट के व्यंजनों की करेगी ऑनलाइन डिलीवरी

मीडिया रिर्पार्टस के अनुसार मेक माय ट्रिप ने घोषणा की है कि वह अब 5 स्टार होटल, मंहगे रेस्टोरेंट के साथ साझेदारी करते हुए फूड की डिलीवरी करेगी। कंपनी के बयान के अनुसार अभी शुरूआत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व बेंगलुरु में कई बडे होटल व रेस्टोरेंट्स के साथ इस बिजनेस के लिए साझेदारी की गई है।

देश विदेश में ऑनलाइन यात्रा सेवा उपलब्ध कराती है कंपनी

गौरतलब है कि देश व विदेश में मेक माय ट्रिप ऑनलाइन यात्रा सेवा उपलब्ध कराती है जिसमें यह हॉलिडे पैकेज होटल,ट्रेन, फ्लाइट, बस टिकट्स आदि की बुकिंग करवाती है। जब से देश व दुनिया में कोरोना संकट आया है और महीनों से लॉकडाउन लगा है तब से भारत के साथ दुनिया का ट्रेवल कारोबार पूरी तरह ठप पड गया है और अरबों रूपये का नुकसान हो गया है और इस इंड्रस्टी को उबरने में सालों लग जाएंगे इसलिए ही मेक माई ट्रिप ने अपने ​नए बिजनेस की घोषणा की है।

डिलीवरी के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का रखा जाएंगा ध्यान

इस मामले में कंपनी के अधिकारी दीपक टली ने कहा है कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और कंपनी का प्रयास है कि घर पर ही शहर के बेहतर होटल,रेस्टोरेंट का खाना घर पर उपलब्ध कराया जाएं।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago