यात्रा

कोरोना ने तोड़ी पर्यटन व ज्वैलरी व्यवसाय की कमर, करोड़ों का नुकसान

दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुकी कोरोनावायरस बीमारी की वजह से कई सेक्टर को अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। इसकी वजह से टूरिज्म सेक्टर की तो कमर टूट चुकी है वहीं राजस्थान में ज्वैलरी बिजनेस को भी करोड़ों रूपये का घाटा हो चुका है। जानिये इस बारे में-

दहशत के कारण यात्रा करने की रिस्क नहीं ले रहे लोग

कोरोना बीमारी की वजह से दुनियाभर में घूमने के शौकीन लोग अब दशहत में हैं। इस वजह से लोग देश से बाहर जाने का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसके अलावा कई देशों की यात्राओं पर रोक लगने की वजह से भी पर्यटन व्यवसाय चौपट हो गया है।

कई देशों की यात्रा करने पर पाबंदी

इधर भारत सरकार ने देश में इस बीमारी के मरीज मिलते ही कई देशों की यात्राएं करने पर रोक लगा कर एडवाइजरी जारी की है। चीन सहित वायरस प्रभावित देशों के आने जाने पर रोक लगाकर वीजा भी रद्द कर दिया गया है जिससे टूरिज्म सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

भारत में भी पर्यटन इंडस्ट्री पर संकट के बादल

कोरोना का असर देश के पर्यटन व्यवसाय पर भी पडा है जिससे इंडस्ट्री को अब तक करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है। देश में आगरा,उदयपुर,जयपुर,कश्मीर,गोवा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्थानीय घूमने वाले लोगों की भीड अचानक कम हो गई है और विदेशी लोग अपनी बुकिंग लगातार कैंसिंल करवा रहे हैं।

राजस्थान के ज्वैलरी व्यवसाय को करीब 300 करोड़ रूपए का नुकसान

कोरोना की वजह से राजस्थान के जेम्स स्टोन एवं डायमंड बिजनेस को लगभग तीन सौ करोड़ रूपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय काला के अनुसार विदेशों में जयपुर सहित राज्य के अन्य जिलों के जौहरियों का व्यवसाय होता है। ऐसे में अब कई ऑर्डर कैंसिल हो चुके हैं और बाकी पेमेंट भी नहीं आ पा रहा है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago