हलचल

कोरोना काल में गरीब लोगों की मदद के बहाने धर्मांतरण हो रहा है: विहिप

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कोरोना के मामलों और मौतों की संख्या काफी बढ़ गई है और कई राज्यों ने इसको देखते हुए अपने यहां कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है। उधर, विश्व हिंदू परिषद यानि विहिप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना काल में गरीब लोगों की मदद के बहाने कुछ ईसाई मिशनरी लोग उन्हें ईसाई बनाने का काम कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि ऐसे प्रयास पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में लगातार किये जा रहे हैं। इस समय धर्मांतरण के मामलों को देखते हुए विहिप ने इन राज्यों से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

संगठन धर्मांतरण के विरुद्ध जन अभियान छेड़ने को मजबूर होगा

विश्व हिंदू के शीर्ष नेता डॉक्टर सुरेन्द्र जैन ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि कोरोना काल में देश के करोड़ों लोगों की आर्थिक स्थितियां विकट हुई हैं। लोग इनका मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्वयं विहिप अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे देश में जरूरतमंद लोगों की सूखा राशन, तैयार भोजन और इलाज संबंधी मदद कर रहा है। लेकिन इन्हीं परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए कई राज्यों में कुछ ईसाई संगठन गरीब लोगों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और इन राज्यों की सरकारों को इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए। विहिप नेता जैन ने आगे कहा कि अगर राज्य सरकारें इस तरह धर्म परिवर्तन की घटनाओं को रोकने की कोई कोशिश नहीं करती हैं, तो संगठन यानि विश्व हिंदू परिषद इसके विरुद्ध जन अभियान छेड़ने के लिए मजबूर होगा। आपको बता दें कि देश के पिछले लंबे समय से कई राज्यों में गरीब लोगों को मदद के बहाने धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता रहा है। इसकी वजह से लाखों लोग धर्मांतरण कर चुके हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने वापस अपने धर्म में वापसी भी की है।

Read More: खानाबदोश, कैदी, साधु और भिखारियों को बिना पहचान पत्र के लगेगा कोरोना टीका

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago