लाइफस्टाइल

सर्दियों में तिल का सेवन सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, आप भी जानकर रह जाएंगे दंग

सर्दी का मौसम आते ही तिल से बनी चीजों का खानपान बड़ी मात्रा में शुरू हो जाता है। लोग गजक, लड्डू आदि खाना पसंद करते हैं। बाजार में भी तिल से बनी चीजें अधिक दिखने लगती है। मकर संक्रांति में तिल के लड्डू लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। सर्दी के मौसम में तिल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तिल में प्रचुर मात्रा विटामिन, खनिज लवण, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कॉपर, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों में राहत मिलती है।

तिल से सेहत को होने वाले फायदे

हृदय को रखता है फिट

कई रिसर्च से साबित हुआ है कि तिल में पाए जाने वाला तेल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। यह हृदय को बीमारियों जैसे हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।

कब्ज की समस्या में राहत

सर्दियों में तिल से बनी चीजें खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। तिल में मौजूद फाइबर की वजह से यह पाचन क्रिया को बेहतर रखता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। काले तिल खाने के बाद ठंडा पानी पीने से बवासीर की समस्या भी दूर होती है। तिल में मौजूद मैग्नीशियम से डायबिटिज के होने की संभावना को दूर हो सकती है।

कई बार कान में दर्द होने पर तिल के तेल में लहसुन की एक कली डालकर हल्का गर्म करके कान में डालने पर दर्द में राहत मिलती है। इसके तेल से शरीर की मालिश करने दर्द में राहत मिलती है।

तिल से बालों का झड़ना भी कम हो जाता है

तिल के तेल के सेवन से बाल को मजबूती मिलती है। वहीं इससे बनी चीजों को खाने से बाल असमय पकना और झड़ना बंद हो जाएगा। इसके तेल की मालिश से त्वचा स्वस्थ रहती है।

इसमें मौजूद कैल्शियम, जिंक आदि हड्डियों को मजबूत बनाती है। तिल में मौजूद प्रोटीन से शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है।

इससे मेटाबोलिज्म भी अच्छी तरह काम करता है। प्रति दिन थोड़ी मात्रा में तिल खाने से दिमाग चुस्त-दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं।

Read: दूध का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago