हलचल

अपना डिजिटल चैनल आईएनसी टीवी यू-ट्यूब के जरिए शुरू करेगी कांग्रेस

समय की मांग के साथ डिजिटल हो रही दुनिया और सोशल मीडिया के इस दौर में राजनीतिक दल भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए तकनीक का सहारा ले रहे हैं। इस मामले में भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों से पहले ही बहुत आगे खड़ी है। वहीं, अब देश की सबसे पुरानी पॉलिटिकल पार्टी कांग्रेस भी उससे सीखते हुए खुद का डिजिटलीकरण करती नज़र आ रही है। कांग्रेस अपना डिजिटल चैनल आईएनसी टीवी यानि इंडियन नेशनल कांग्रेस टीवी शुरू करने जा रही है।

कांग्रेस बुधवार को लॉन्च करने जा रही अपना डिजिटल चैनल

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का डिजिटल चैनल आईएनसी टीवी बुधवार को यू-ट्यूब के जरिए शुरू होगा। पार्टी द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस चैनल की शुरुआत की जाएगी।

वहीं, कांग्रेस से जुड़े लोगों का कहना है कि पार्टी का यह चैनल एक समाचार माध्यम के तौर पर काम करेगा, जिसके जरिए विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस की राय को सीधे जनता तक पहुंचाया जाएगा। यह चैनल यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और कई अन्य सोशल मीडिया मंचों पर उपलब्ध होगा। बता दें, कांग्रेस के इस डिजिटल चैनल पर पार्टी के बड़े नेताओं की सभाओं और रैलियों को भी सीधा लाइव दिखाया जाएगा। उधर, भाजपा पहले से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। डिजिटल होने के मामले में वह कांग्रेस से काफी आगे है।

Read More: राजस्थान सीएम गहलोत के ओएसडी पर फोन टेप के आरोप में एफआईआर दर्ज

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago